{"_id":"66283a8d51840803cc096f84","slug":"weather-changed-drizzle-occurred-at-some-places-with-strong-wind-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-122634-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बदला मौसम, तेज हवा के साथ कहीं कहीं हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बदला मौसम, तेज हवा के साथ कहीं कहीं हुई बूंदाबांदी
Wed, 24 Apr 2024 04:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। गेहूं व सरसो कटाई का कार्य जनपद में तेजी से चल रहा है। गेहूं कटाई के समय बदला मौसम किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रहा है। इस समय के बारिश गेहूं के लिए नुकसान दायक साबित होगी। साथ ही तेज हवा व बारिश से आम की फसल को हानि होने का डर है।
मंगलवार को जनपद में दो तीन बार मौसम में परिवर्तन हुआ। शाम ढ़ाई बजे तेज हवा धूल के साथ आई। पैजनियां, चांदपुर क्षेत्र आदि में कहीं कहीं बूंदाबांदी हुई। ग्राम तोहफापुर निवासी किसान शीशपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हल्की बारिश से कटे गेहूं में नमी हो गई है। इस समय बारिश फसलों के लिए नुकसान दायक साबित होगी। काले काले बदरा अचानक उमड़ आते है और किसान की बेचैनी को बढ़ा देते है। गत वर्ष इस मौसम के बिगड़ने से किसानों की गेहूं की फसल बारिश में भीग गई थी। जिससे गेहूं काला पड़ गया था। बाजार में गेहूं की दाम व मांग कम हो गई थी। किसान सुरेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, ईश्वर सिंह आदि का कहना है कि इस बिगड़ते मौसम के मिजाज ने बेचैन कर रखा है इसके चलते फसल को महंगी मजदूरी देकर कटवाना पड़ रहा है। आम के बाग की रखवाली कर रहे मोहम्मद अकरम ने कहा कि आम छोटा है, तेज हवा चलते से टूट कर गिर जाएगा। इस समय आंधी तूफान से आम की फसल को भारी नुकसान होगा।