फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Weakness of girl students will be overcome by remedial education

Bijnor News: उपचारात्मक शिक्षा से दूर होगी छात्राओं की कमजोरी

Mon, 10 Jul 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 10 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Weakness of girl students will be overcome by remedial education
- बौद्धिक परीक्षा में करीब 300 छात्राओं की शिक्षा पाई निम्न
विज्ञापन

- छात्राओं के लिए छह माह का चलेगा उपचारात्मक शिक्षा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं की हुई बौद्धिक परीक्षा के परिणाम में करीब 300 छात्राओं का शिक्षा स्तर निम्न रहा। इन छात्राओं के लिए विभाग उपचारात्मक शिक्षा शिविर शुरू करेगा। उसमें छात्राओं की पढ़ाई के साथ कक्षा पांच की पढ़ाई कराएंगे। शिक्षा स्तर अच्छा कर उन्हें अन्य छात्राओं की कक्षाओं में ही पढ़ाया जाएगा।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में इस साल कक्षा छह प्रवेश लेने वाली छात्राओं की बौद्धिक परीक्षा ली गई थी। इनमें काफी छात्राएं ड्राप आउट भी हैं। शनिवार को परीक्षा का मूल्यांकन शुरू होने के बाद परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम में 450 के सापेक्ष करीब 300 छात्राओं का शिक्षा का स्तर निम्न रहा। पढ़ाई में कमजोर छात्राओं को छह माह उपचारात्मक शिक्षा दिलाकर होशियार बनाना है। जल्द ही शिविर का आयोजन होगा। जिला समन्वयक मित्रलाल गौतम ने बताया जो छात्राएं ड्राप आउट थीं और जिनका इस सत्र में कक्षा छह नया प्रवेश है। उन छात्राओं की बौद्धिक परीक्षा कराई गई। परीक्षा परिणाम में करीब 70 प्रतिशत छात्राएं पढ़ाई में कमजोर रहीं, इनके शिविर लगाकर कक्षा छह के साथ कक्षा पांच की पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

---------- कोट
बौद्धिक परीक्षा में जिन छात्राओं का स्तर निम्न है। उनके उपचारात्मक शिक्षा के लिए छह माह का विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में शिक्षक उनके कमजोर विषयों की पढ़ाई कराकर उन्हें होशियार बनाएंगे। फिर वह विद्यालयों में अन्य छात्राओं के साथ पढ़ाई करेंगी - जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed