फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'We have to stay alert for our safety'

‘हमें अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं सचेत रहना होगा’

Tue, 19 Mar 2019 12:32 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 19 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
'We have to stay alert for our safety'
कराटे का अभ्यास करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत पारस पब्लिक स्कूल में ताइक्वाडो प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ताइक्वांडो कोच सुहाना सईद ने छात्राओं को सुरक्षित रहने और नारी समाज की सुरक्षा के प्रति टिप्स दिए। उनसे अभ्यास कराया गया और इसके लिए स्वयं जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक रहने को प्रेरित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सुहाना सईद ने छात्राओं को महिला गरिमा के बारे के विस्तार से जानकारी दी और उन्हें महिला की गरिमा को बनाए रखने को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से काम करने की शपथ दिलाई। वायुसेना में अपनी सेवाएं प्रदान कर नारी सम्मान को बढ़ावा देने का काम कर रही है। वहीं आज नारी अपनी सुरक्षा की दृष्टि से जूडो कराटे आदि आत्मरक्षा के लिए गुर सीख कर अपनी मदद कर सकती है। नारी सुरक्षा के लिए पुलिस ने कई हेल्पलाइन के नंबर जैसे 1090 व अन्य  दिए हुए हैं। यदि किसी महिला के साथ कोई छेड़खानी करता है, तो वह पुलिस के आने से पहले भी अपनी आत्मरक्षा कर सकती है। इतना ही नहीं, वह दूसरी महिला की मदद के लिए भी खड़ी हो सकती है। नारी अगर एक-दूसरे को भी आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करें तो  इससे नारियों का मनोबल बढ़ेगा। महिला अपनी व औरों की सुरक्षा के प्रति सक्षम होगी। इन कार्यक्रमों की वजह से देश में कल्पना चावला जैसी कितनी ही बेटियां सामने आएंगी। छात्रा हर्षदीप का कहना है कि बेटियों को भी बेटों के समान समझना चाहिए। आज वह देशहित के लिए हर तरह से तैयार रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed