फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Waterlogging became a problem on the road

मार्ग पर जलभराव बना मुसीबत

Mon, 24 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging became a problem on the road
मंडावली क्षेत्र के लाहककला-शेखुपुरा आलम संपर्क मार्ग पर भरा पानी। - फोटो : NAZIBABAD
मार्ग पर जलभराव बना मुसीबत
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र के लाहक कला-शेखुपुरा आलम संपर्क मार्ग पर पानी भरा होने से कई गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में होने वाली वर्षा से मालन नदी सहित क्षेत्र से गुजरने वाली लकड़हान और रतनाल नदियों का जल लाहक कला-शेखुपुरा आलम क्षेत्र में आकर मिलता है। तीनों नदियों के मिलने से नदी का जल संपर्क मार्ग पर एक से दो फीट भर जाता है।

कई-कई दिन तक संपर्क मार्ग पर पानी रुके रहने से ग्रामीणों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। लाहक कला-शेखुपुरा आलम संपर्क मार्ग से आलोपुर, शाहबपुरा उमराव, लाहक कला, मंझाड़ी, शेखुपुरा आलम, धनसीनी तथा जलालाबाद क्षेत्र के ग्रामीणों का आवागमन रहता है। क्षेत्रीय ग्रामीणों रामवीर सिंह, चमन सिंह, मंगल सिंह, पवन कुमार, राजू सिंह, राजवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, कुलदीप, मसीता, अतीक, जहीर का आरोप है कि संपर्क मार्ग खस्ताहाल होने और उस पर पानी भरे होने से आए दिन दुपाहिया वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर मार्ग पर गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय ग्राम पंचायतों और प्रशासन से संपर्क मार्ग पर भरे पानी कर निकासी कराने और मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed