फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water level of many rivers including Kotwali increased

कोटावाली सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ा

Mon, 06 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Water level of many rivers including Kotwali increased
नजीबाबाद के कोटावाली नदी में उफान से पानी में समाया वैकल्पिक रपटा। - फोटो : NAZIBABAD
कोटावाली सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन

भागूवाला/मंडावली। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश से कोटावाली, मालन और लकड़हान नदी का जलस्तर बढ़ गया। क्षतिग्रस्त लकड़हान नदी के पुल के निकट नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के नीचे बनाया गए वैकल्पिक मार्ग से आवागमन ठप हो गया। रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला गया।
मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में शनिवार की देर रात हुई वर्षा से नदियों का जलस्तर बढ़ गया। नजीबाबाद क्षेत्र से गुजरने वाली कोटावाली, मालन, लकड़हान, सूखरो नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। कोटावाली में तीन वर्ष पूर्व क्षतिग्रस्त पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद है। कोटावाली पुल की साइड से बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर रविवार की तड़के पहाड़ी क्षेत्र और मैदानी क्षेत्रों में हुई वर्षा से कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसके चलते पुल के निकट वैकल्पिक मार्ग पर करीब दो फीट पानी आने से मंडावली पुलिस ने करीब दो घंटे वाहनों का आवागमन बंद रखा।
विज्ञापन

उधर, हाल ही में मंडावली क्षेत्र में लकड़हान नदी के पुल का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद से हल्के वाहनों का आवागमन क्षतिग्रस्त पुल के निकट वैकल्पिक मार्ग से किया जा रहा है। भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट है। वर्षा से नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षतिग्रस्त पुल के निकट वैकल्पिक मार्ग पानी में बह गया जिससे आवागमन डायवर्ट रूट से किया गया। सूखा नदी का जलस्तर बढ़ने से भी यातायात प्रभावित रहा।

मंडावली के क्षतिग्रस्त लकड़हान नदी पुल क्षेत्र में नदी के उफान में समाया रपटा।

मंडावली के क्षतिग्रस्त लकड़हान नदी पुल क्षेत्र में नदी के उफान में समाया रपटा।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed