फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water level of Malan river increased, many houses in Kachhiyana colony filled with water.

Bijnor News: मालन नदी का जलस्तर बढ़ा, कछियाना बस्ती कई मकानों में भरा पानी

Fri, 23 Aug 2024 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Water level of Malan river increased, many houses in Kachhiyana colony filled with water.
एसडीएम ने राजस्व कर्मचारियों से क्षेत्र का सर्वे कराया
विज्ञापन

शेखुपूरा आलम-लाहककला संपर्क मार्ग पर करीब ढाई फीट भरा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। मैदान और पहाड़ों पर हुई वर्षा से मालन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। खैरुल्लापुर की कछियाना बस्ती के भीतर पानी पहुंचने से दर्जनों मकान जलमग्न हो गए। अनाज और घरेलू सामान बर्बाद हो गया। मंडावली क्षेत्र में किसानों की फसलें भी प्रभावित हुई। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने राजस्व कर्मचारियों से क्षेत्र का सर्वे कराया।
सीकेआई चौराहे से आईसीआईसी बैंक के निकट तक हाईवे पर जल निकासी व्यवस्था न होने से बारिश का पानी जमा हो गया है। प्रतिष्ठानों के सामने जलभराव के कारण प्रतिष्ठान स्वामियों, ग्राहकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से मंडावली क्षेत्र में किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। शेखुपूरा आलम-लाहककला संपर्क मार्ग पर करीब ढाई फीट पानी चला। शेखुपुरा आलम के विद्यार्थी लाहककला स्थित प्राइवेट विद्यालय में भी नहीं जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जलाबाबाद हाईवे पर जलभराव की कराई जांच
जलालाबाद। बारिश के पानी की जल निकासी नहीं होने से हाईवे पर जलभराव मामले की एसडीएम ने जांच कराई। लेखपाल दिव्य प्रताप सिंह जांच के लिए पहुंचे। लेखपाल ने बताया कि काशीपुर-हरिद्वार बाईपास मार्ग मिट्टी भरान कार्य होने और जल निकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जल निकासी की व्यवस्था कराने के लिए हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed