{"_id":"64a85267f4516d167c038d38","slug":"water-level-of-kotwali-river-increased-wheels-of-vehicles-stopped-bijnor-news-c-41-1-nzb1003-1938-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ा, वाहनों के पहिए थमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ा, वाहनों के पहिए थमे
Fri, 07 Jul 2023 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी पुल रपटे से मलबा हटाती जेसीबी।
फोटो-07एनजेडबी10ए, 10बी, 10सी
भागूवाला। क्षेत्र में बारिश होने से भागूवाला की कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी रपटे पर पानी तेज बहाव को देखते हुए पुलिस ने वाहनों का आवागमन बंद करा दिया। जिससे मार्ग पर लंबी दूरी तक बड़े वाहनों की कतार लग गई। भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक पानी आ गया। नदी रपटे पर पानी के तेज बहाव की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वाहनों का आवागमन बंद कराया। घंटों तक नदी का बहाव कम नहीं होने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शाम तक नदी का बहाव कम नहीं होने पर यातायात सुचारु नहीं हो सका। कई बड़े वाहनों ने चंदक हेड मार्ग होते हुए पूर्वी गंग नहर मार्ग से आवाजाही की। जबकि दोपहिया वाहनों की आवाजाही कोटावाली नदी पर बने पुल से होती रही।
कांवड़ियों के वाहनों को आवागमन हो रही परेशानी
कोटावाली नदी रपटे पर पानी आने से कांवड़ियाें के वाहन भी थम जाते हैं। शुक्रवार को भी घंटों इंतजार के बाद कांवड़ियाें का वाहन कोटावाली नदी पुल से गुजरा, लेकिन पुल की एप्रोच पर सीमित हाइट गेट होने से कांवड़ियों के वाहन को आवागमन में परेशानी हुई। राहगीरों की मदद से वाहन हाइट गेट से निकाला जा सका।