फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water level of Kho river increased, Palej crop washed away

Bijnor News: खो नदी का जलस्तर बढ़ा, पलेज की फसल बही

Wed, 06 Mar 2024 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Water level of Kho river increased, Palej crop washed away
पहाड़ों पर कई दिन लगातार हुई बारिश से खो नदी का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट (बिजनौर)। पहाड़ों पर कई दिन लगातार हुई बारिश से खो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी में पानी में आने से कई किसानों की पलेज की फसल बह गई है। किसानों का कहना है कि नदी के पानी का तेज प्रवाह फसल को अपने साथ बहा ले गया।
खादर के कई गांवों के किसान मार्च माह में तरबूज, ककड़ी, खीरा, खरबूजा आदि की फसल को नदी के भीतर खाली जमीन में बो देते है। खादर के गांवों के लोगों का यहीं कारोबार होता है। उमरपुर आशा, पालकी एमन के बंटी सैनी, शौकत अली, रईस अहमद, ताहिर हुसैन, कुंवर सैनी, अमर सैनी, यशपाल सैनी, अबरार अहमद, महावीर सिंह, पवन कुमार, गेंदा सिंह, गौरव कुमार का कहना है कि पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के कारण खो नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसमें उनका सब कुछ चौपट हो गया। किसानों ने प्रदेश के सीएम से सर्वे कराने के बाद नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

टंडेल अब्दुल खालिद का कहना है कि शेरकोट खो बैराज पर अधिक जल हो जाने पर 1000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। उधर, एसडीएम रितु रानी का कहना है कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं है। वे जांच कर नुकसान की भरपाई कराने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed