{"_id":"60f311948ebc3e6d51792552","slug":"water-is-not-reaching-the-fields-due-to-damaged-drains-nazibabad-news-mrt5478439108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियां क्षतिग्रस्त होने से खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियां क्षतिग्रस्त होने से खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी
विज्ञापन

नांगलसोती। नांगलसोती क्षेत्र में चंदक हैड नहर और उससे जुड़े माइनरों से निकाली गई नालियों के क्षतिग्रस्त होने से किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंच रहा। किसानों ने सिंचाई विभाग से नालियों की मरम्मत कराने की मांग की है।
किसान दिनेश कुमार, अवनीश कुमार, सुनील कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, योगेश राणा, इरशाद अहमद इस्लामुद्दीन आदि का कहना है कि सिंचाई विभाग ने दो दशक पूर्व चंदक हैड नहर से जालपुर माइनर और गौसपुर माइनर निकाला था। इन माइनरों से किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए नालियों का निर्माण कराया गया था। सिंचाई विभाग की उदासीनता और देखरेख के अभाव में ये नालियां क्षतिग्रस्त हो गईं जिसके कारण खेतों तक सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंच रहा। किसान परेशान हैं। किसानों को नहर और उससे जुड़े माइनरों का कोई लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे किसानों में सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। किसानों ने क्षतिग्रस्त नालियों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।