फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water filled under the bridge on Gaondi road

गांवड़ी मार्ग पर पुल के नीचे भरा पानी

Sun, 31 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Water filled under the bridge on Gaondi road
गांवड़ी मार्ग पर पुल के नीचे भरा पानी
विज्ञापन

मंडावली। गांवड़ी मार्ग पर फोरलेन बाईपास पर बने पुल के नीचे जलभराव होने से आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों को पुल के नीचे कीचड़ और जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।
मंडावली-गांवड़ी मार्ग पर करीब आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों की आवाजाही होती है। यह मार्ग मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग को भी जोड़ता है। इस मार्ग से नारायणपुर रतन, टांडा रतन, गांवड़ी, गदाईका, जटपुरा बौंडा, नियामतपुर आदि गांवों के ग्रामीण गुजरते हैं। मार्ग से गुजरते समय फोरलेन बाईपास मार्ग पर बने पुल के नीचे जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बारिश के समय पानी जमा हो जाता है। अन्य कोई रास्ता न होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरन पुल के नीचे जलभराव सेे होकर गुजरना पड़ता है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों संजय सिंह, अनिल, बिजेंदर, सुनील, शराफत, लोकेंद्र सिंह, पुनीत का कहना है कि बारिश होने के कई दिन बाद तक पुल के नीचे पानी भरा रहता है, जिससे ग्रामीणों और विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल के नीचे जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed