{"_id":"616dbe3b1f747e133b18b772","slug":"water-filled-in-the-fields-increased-concern-of-farmers-bijnor-news-mrt561221736","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में भरा पानी, किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में भरा पानी, किसानों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव आसफाबाद चमन में बारिश के पानी में डूबी धान की फसल।
- फोटो : BIJNOR
खेतों में भरा पानी, किसानों की बढ़ी चिंता
अफजलगढ़ /रेहड़ /कासमपुरगढ़ी/नींदडू/स्योहारा (बिजनौर)। लगातार दो दिन से हो रही बारिश ने किसानों की पेशानी पर चिंता की लकीरें खींच दी है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से धान की कटी हुई फसल को भारी नुकसान होगा। दहलावाला, कल्लूवाला, मलकंदपुर गढ़ी आदि के मदन, मितान, जोगेंद्र, सर्वजीत, धर्मेंद्र आदि ने बताया कि खेतों में पानी भरने से धान की फसल गल कर खराब होने की आशंका बढ़ गई है। उड़द आदि की फसल भी खेत में कटी पड़ी है।
अफजलगढ़ में कालागढ़ मार्ग पर इंटर कॉलेज के सामने एक भारी पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। नींदडू में राजाराम, अरशद अली, राकेश कुमार, अथर हुसैन, इसरार अहमद तथा राहुल कुमार आदि किसानों का कहना है कि गन्ने की सिंचाई के समय बारिश होने से किसान काफी खुश थे, लेकिन लगातार होने वाली तेज बारिश से खेतों में कटा पड़ा धान पानी में डूब गया है। दो चार दिन पूर्व बोई गई सरसों, लाही व तिल की फसल में पानी बरसने से जमाव नहीं होगा।
स्योहारा में मोहल्ला सोमवार का बाजार, हयात नगरी, इस्लाम नगर, आरएसपी इंटर कॉलेज मार्ग, वाल्मीकि बस्ती में घरों में पानी भर गया। गांव मेवाजट में पानी की निकासी तालाब की ओर नहीं होने से ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया। तालाब का पानी भरने से मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला मार्ग बंद हो गया है। ग्रामीण आकीब अहमद, इशरत अली, अली जाफर, नरेश कुमार पाल, महेश पाल, आत्माराम आदि का कहना है कि गांव मेवा नवादा और मेवाजट में पहले तीन तालाब थे। कुछ लोगों ने मेवा नवादा का तालाब पाटकर उसमें प्लाटिंग कर दी है। जिसके कारण गांव में जल भराव की समस्या हो गई है।

नींदडू़ के गांव मनकुआ में बारिश से गिरी धान की फसल।- फोटो : BIJNOR

अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग पर गिरा बारिश से गिरा पेड़।- फोटो : BIJNOR

ांदपुर में बिजनौर-बदायूं मार्ग पर बारिश से हुए जल भराव से निकलते वाहन।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन