{"_id":"632f51af7dd4326e8c7f09c5","slug":"water-came-on-the-track-malan-river-crossing-by-boat-bijnor-news-mrt606732366","type":"story","status":"publish","title_hn":"रपटे पर आया पानी, नाव से पार कर रहे मालन नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रपटे पर आया पानी, नाव से पार कर रहे मालन नदी
विज्ञापन
बिजनौर के गांव रावली में मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से नाव से जाते लोग।
- फोटो : BIJNOR
रपटे पर आया पानी, नाव से पार कर रहे मालन नदी
बेगावाला। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से गंगा ही नहीं बल्कि मालन नदी में भी तेज बहाव और उफान बना हुआ है। रपटे पर दो फिट पानी बह रहा है। रपटे को नाव से पार करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। ब्रहमपुरी के कुछ घरों में पानी भी भर गया है।
शनिवार को रावली और ब्रहमपुरी के रास्ते में मालन नदी के रपटे पर दो दो फुट पानी बहता रहा। जिसके चलते रपटे को पार करना मुश्किल हुआ तो नाव लगानी पड़ी। बता दें कि रावली और ब्रह्मपुरी गांव के लोग बहुत लंबे समय से मालन नदी पर पुल नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना कर रहे है। ग्रामीण जैसे तैसे करके अपनी फसलों को पकाते हैं तो मालन और गंगा नदी उनका बहुत बड़ा नुकसान करती है।
ग्रामीण वेदराम, विनोद, बिपिन, दिनेश, पवन, संतराम, जयराम आदि का कहना है कि नेताओं ने आश्वासन भी दिया, परंतु नदी पर पुल बनाने का काम किसी भी सरकार के मंत्री ने नहीं किया। स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर रपटा पार करते हैं। पवन ठेकेदार का कहना है कि रपटे पर पानी ज्यादा होने के कारण नाव चलाई जा रही है। नाव में स्कूली बच्चे अपनी साइकिल रखते हैं और नदी पार करते है। उन्होंने बताया कि एक बार अचानक नदी में पानी बढ़ने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया था। जिससे कोई अप्रिय घटना हो सकती थी परंतु समय रहते नाव को संभाल लिया गया।