फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Watch the live broadcast of Modi's talk program

मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा

Mon, 25 Feb 2019 12:20 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Mon, 25 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Watch the live broadcast of Modi's talk program
पशु आरोग्य मेले में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखते किसान। - फोटो : अमर उजाला
हल्दौर में  पशुपालन विभाग की ओर से सीडी इंटर कॉलेज के मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में दो हजार से अधिक पशुओं की चिकित्सा की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि खेती के साथ पशुपाल से किसानों की आय बढे़गी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह, डीएम सुजीत कुमार ने फीता काटकर किया। सांसद, भाजपा विधायक कमलेश सैनी, डीएम ने गाय का पूजन किया। सांसद ने कहा कि जिले के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की पहली किश्त भेज दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेशनल हाईवे निर्माण योजना में उनके संसदीय क्षेत्र में करोड़ों की लागत से छह लेन हाईवे का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशुपालन को अब मुख्य व्यवसाय के साथ जोड़ना चाहिए। पशुपालन के साथ खेती करने से किसान की आय बढ़ेगी। किसान उन्नत नस्ल के पशु पालें। उन्होंने डीएम से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने वाली बिजनौर, चांदपुर और बिलाई मिल के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पशु पालकों और मत्स्य पालकों के किसानों की तरह से ही दो लाख रुपये तक के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे। किसी भी पशु पालक अथवा मत्स्य पालक को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में समस्या आती है तो वे किसी भी कार्य दिवस में उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। शिविर में डिजिटल प्रोजेक्टर पर डीडी किसान चैनल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विभिन्न प्रदेशों के अलावा उत्तर प्रदेश में लोगों को विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ के साथ ही देश के किसानों के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को भी दिखाया गया। क्षेत्र के करीब 36 गांवों के किसानों को प्रतीकात्मक प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। पशुओं में बांझपन, गलाघोंटू, मुंहपका, खुरपका आदि बीमारियों की जांच की गई। इस मौके पर सीडीओ प्रवीण मिश्र, अपर निदेशक ग्रेट टू मंडल डॉ. राजेश मोहन, अपर निदेशक एसके द्विवेदी, एसडीएम बृजेश कुमार, मुख्य पशुधन चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. योगेंद्र पंवार, वैज्ञानिक नरेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष अमर सिंह पम्मी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी, डॉ. विनोद कुमार, डिप्टी डायरेक्टर कृषि जेपी चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष अवनीश कुमार, भाकियू प्रदेश महासचिव ठाकुर रामौतार  सिंह, हुकुम सिंह, बीडीओ सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का गीता नगरी में वरिष्ठ भाजपा नेता हेमेंद्रपाल सिंह के आवास पर सीधा प्रसारण दिखाया गया।
भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखा। पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम से देश की जनता से सीधे जुड़ते हैं। इस दौरान डा.नवनीत गर्ग, सत्यवीर त्यागी, वेदप्रकाश, संजय त्यागी, मानव सचदेवा, सीताराम राणा, जिला सहमीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, राजवीर सिंह, शेखर चौधरी, संजय त्यागी, राममोहन अग्रवाल, हरजिंदर कौर आदि मौजूद रहे। गांव गजरौलाशिव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा के जिला प्रभारी आशु वर्मा ने मन की बात कार्यक्रम को दिखाया। इस दौरान धीर सिंह, मनोज कुमार, जितेंद्र राजपूत सहित तमाम गांव वाले मौजूद रहे।
धामपुर पालिका में एलईडी या टीवी न होने के कारण अध्यक्ष ने अपने कक्ष में मोबाइल के माध्यम से पीएम मोदी के मन की बात को सुना। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि  पीएम मोदी ने सबसे अच्छी बात बच्चों की पढ़ाई पर कहीं। महाशिवरात्रि पर्व की महत्ता के बारे में भी पीएम ने विस्तार से जानकारी दी। श्री करणी सेना के जिलाध्यक्ष आदित्य चौहान, राकेश चौधरी, पुष्पेंद्र कुमार, अरुण कुमार, ईओ शेरकोट धर्मराज राम आदि रहे।
बढ़ापुर कस्बे के एक स्कूल में एकत्र हुए भाजपाइयों ने रेडियो पर प्रसारित हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। रविवार को रेडियो पर प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए कार्यकर्ता रामपाल सिंह के साथ मोहल्ला नौमी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में एकत्र हुए। वहां पर रेडियो के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। अजयराज सिंह, संजय कर्णवाल, लक्ष्मण सिंह, संजीव कुमार बंटी, अनिल शर्मा, श्याम सिंह कश्यप, ठाकुर धर्मराज सिंह, वीरेंद्र सैनी, प्रभात अग्रवाल, नीलू अग्रवाल, लाल सिंह कश्यप, नवनीत अग्रवाल, उमेश चंद, आशाराम सैनी, रोहित कश्यप आदि  मौजूद रहे।  
कोतवाली देहात के ड्वाकरा हाल में रविवार को प्रधानमंत्री की मन की बात का लाइव किसानों एवं क्षेत्र की जनता को दिखाया गया। उसके बाद क्षेत्र के शाहअलीपुर आशा के किसान रूपचंद पुत्र बलदेव मुस्सेपुर की किसान क्रांति पत्नी सुरेश महेश्वरी जट के किसान शाहिद पुत्र इब्राहिम व हकीकतपुर सहसु के किसान दिले राम पुत्र सीताराम को बीडीओ रोहिताश सिंह, कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख राखी अग्रवाल के पति पंकज अग्रवाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कोतवाली प्रमोद देशवाल भाजपा नेता भूरे सिंह, शिवपाल सिंह व धर्मपाल सिंह ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से संबंधी कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर किसानों ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए। किसान सम्मान योजना की सराहना की।
स्योहारा के विकास खंड स्योहारा के ड्वाकरा हाल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत चयनित किये गये लाभार्थी किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख पति कुलदीप राजपूत तथा संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत ललित प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कार्यक्रम का संजीव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। एडीओ पंचायत ललित प्रताप ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 25 लाभार्थी कृषकों की सूची तहसील प्रशासन द्वारा विकास खंड स्योहारा को भेजी गई थी। जिसमें से 19 कृषकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत उन सभी लाभार्थियों कृषकों को चुना गया है, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम खेती की जमीन है। चयनित सभी किसानों को 6000 रुपये सालाना दिये जाएंगे। 2000 रुपये की पहली किस्त किसानों के खाते में डाल दी गई है। इस मौके पर डा विनीत कुमार देवरा, मनोज भटनागर, अनिल जैन, सुधीर चंद जैन, सुनील कुमार, आमिर उमर, अकरम अलवी मौजूद रहे।

चांदपुर तहसील के सभागार में आयोजित मोदी  के मन की बात के लाइव शो को भाजपा नेताओं, तहसील कर्मचारियों व स्टाफ ने सुना। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात को टीवी पर प्रसारित लाइव शो में भाजपा विधायक कमलेश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन इत्यागी, अवनीश त्यागी, पल्लव अग्रवाल, तहसीलदार राकेश वर्मा, कानूनगो, राजेंद्र बाबू, ऋषिपाल सिंह, तहसील स्टाफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed