{"_id":"580e55364f1c1b057fbc1ca7","slug":"was-bathing-in-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में नहाता मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय में नहाता मिला
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले के ओडीएफ टीम ने गांव अमाननगर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत भ्रमण कर शौचालयों का जायजा लिया। टीम को शत प्रतिशत शौचालय चलते पाएं। इस सत्यापन के दौरान टीम को उस समय हैरानी हुई जब एक ग्रामीण शौचालय का प्रयोग स्नानघर की तरह करता हुआ पाया गया।
इस पर टीम ने ग्रामीण को समझाया कि साबुन का पानी शौचालय को बेकार कर देता है। उन्होंने शौचालय में साफ सफाई और पर्याप्त पानी डालने के बारे में बताया। कुछ देर के लिए चौपाल लगाकर खुले शौच से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान एलईडी पर लघु फिल्म दिखाई गई। उधर, कासमपुरगढ़ी में ग्राम प्रधानों और राज मिस्त्रियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। वर्ल्ड बैंक के संजय शुक्ला ने बताया कि गांव स्वच्छ रहेगा तो ग्रामीण रोग से मुक्त रहेंगे। वीडियो फिल्म के माध्यम से शौचालय निर्माण की जानकारी दी गई। राज मिस्त्रियों को गड्ढा निर्माण, ईंट लगाने की विधि, गढ्डा खोदने की विधि के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में बीडीओ रोहिताश कुमार, एडीओ रविकांत, सेक्रेटरी योगराज, कृपाल आदि रहे।