फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Warehouse seal on information about selling fake manure

नकली खाद बेचने जाने की सूचना पर गोदाम सील

Tue, 07 Jul 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Warehouse seal on information about selling fake manure
नकली खाद बेचने जाने की सूचना पर गोदाम सील
विज्ञापन

बिजनौर। कृषि विभाग ने नकली खाद की सूचना पर किरतपुर में खाद के एक गोदाम को सील किया है। गोदाम से खाद के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

जिले में नकली खाद के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पिछले महीने नगीना रोड पर नकली खाद बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। एक नामी कंपनी के मैनेजर ने जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र से बताया कि किरतपुर में मनोज ट्रेडर्स पर उनकी कंपनी के नाम से नकली खाद बेचा जा रहा है। कृषि विभाग की टीम ने जाकर जांच की। प्रथम दृष्टया माल नकली लगा। गोदाम में बड़ी मात्रा में खाद रखा हुआ था। जिसके बाद कंपनी ने गोदाम को सील कर दिया है। खाद के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र ने बताया कि खाद के गोदाम को सील कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दुकानदार ने यह माल कहां से खरीदा इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। खाद के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में विभाग के कर्मचारी रजत चौधरी आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed