फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Walking on coals to weeds

सौगवारों ने अंगारों पर चलकर किया मातम

Fri, 04 Dec 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 04 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Walking on coals to weeds
बिजनौर में शहीदे करबला इमाम हुसैन की चेहल्लुम पर आयोजित मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना निहाल हैदर नौगांवी ने करबला को हर इंसान के लिए नमूना ए अमल बताया।
विज्ञापन


मोहल्ला बुखारा में आयोजित मजलिस में उन्होंने कहा आज दुनिया में हर तरफ अफरा तफरी मची है। मजहब के नाम पर खून खराबा कर इंसानियत को मिटाने की कोशिश की जा रही हैं। इमाम हुसैन की कुर्बानी का मकसद दुनिया से अन्याय, अत्याचार और दहशतगर्दी को खत्म करना था।
विज्ञापन


इमाम हुसैन चाहते थे दुनिया का हर इंसान सुकून की जिंदगी गुजार सके। मजलिस की सोज ख्वानी शबी उल हसन और मरसिया ख्वानी मंजर हसन जैदी ने की। इस दौरान इमाम हुसैन की शान में कलाम पेश किए गए। मजलिस के बाद अंजुमन सरकार हुसैनी का जुलूस अलम इमामबाड़ा से बरामद होकर विदुर कुटी रोड पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोगवारों ने नोहा ख्वानी और सीजा जनी की। इसके बाद जुलूस करबला में समाप्त हुआ। इस दौरान मंजर हसन, कामरान, सलमान, जाफर अब्बास ने नोहा ख्वानी की। हसन जाफर, फिरदौस रजा, तनवीर रजा, मुजाहिद, अफरोज, मोहसिन हसन आदि का योगदान रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed