{"_id":"6980f182461e3b6e0f09f2b5","slug":"waiting-for-dnb-seat-in-anaesthesia-and-gynaecology-department-bijnor-news-c-27-1-bij1027-171448-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एनेस्थीसिया और गायनी विभाग में डीएनबी सीट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एनेस्थीसिया और गायनी विभाग में डीएनबी सीट का इंतजार
विज्ञापन
बिजनौर का मेडिकल कॉलेज का भवन,संवाद
- दोनों विभाग में डीएनबी सीट के लिए पहले ही निरीक्षण कर चुकी है टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के मेडिसिन विभाग में डीएनबी पढ़ाई शुरू हो चुकी है। मगर, निरीक्षण के बाद भी अभी तक एनेस्थीसिया और गायनी विभाग में डीएनबी सीट को हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सत्र 2024-25 से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो गई थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मेडिसिन, गायनी, एनेस्थेटिक विभाग में डीएनबी सीट के लिए आवेदन किया गया। एनईबी नई दिल्ली की टीम तीनों विभागों का निरीक्षण कर चुकी है। मेडिसिन विभाग को डीएनबी की सीट मिल गई हैं। वहीं, गायनी, एनेस्थेटिक विभाग में डीएनबी सीट मिलने का इंतजार है। मिली जानकारी के अनुसार, अभी काउंसलिंग चल रही है। काउंसलिंग पूरी होने के बाद दोनों विभागों में सीट मिलने की उम्मीद है। सीट मिलने के बाद यहीं विशेषज्ञ तैयार हो सकेंगे। डीएनबी शुरू होने के बाद धीरे-धीरे पीजी के लिए भी आवेदन किया जाएगा।
-- वर्जन::
एनईबी नई दिल्ली की टीम डीएनबी सीट के लिए दोनों विभागों का पहले ही निरीक्षण कर चुकी है। निरीक्षण में सब कुछ संतोषजनक था। अभी डीएनबी सीट मिलने का इंतजार है। पत्र लिखकर सीट मिलने के बारे में जानकारी करेंगे। - डॉ. तुहीन वशिष्ठ, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर