फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wahe Guru Wahe Guru Simran echoed in the city kirtan.

Bijnor News: वाहे गुरु वाहे गुरु सिमरन की नगर कीर्तन में उठी गूंज

Tue, 16 Jan 2024 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 16 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Wahe Guru Wahe Guru Simran echoed in the city kirtan.
नजीबाबाद। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा नानक शाही श्री गुरु सिंह सभा की ओर से दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फतेह.. की गूंज के साथ नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। मुख्य ग्रंथी उपकार सिंह ने गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान मनमोहन सिंह, सचिव गुरमीत सिंह धवन, जगमोहन सिंह, नरेंद्र सिंह वाधवा, एसपी खन्ना, हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अरदास के साथ गुरुद्वारे से नगर कीर्तन को रवाना किया।

गुरुग्रंथ साहिब की पालकी की अगुवानी घुड़सवारी व पैदल पंज प्यारों ने की। सफाई दल के महिला एवं युवा जत्थे ने गुरु ग्रंथ साहिब पालकी के आगे सफाई कर पानी और गुलाब जल का छिड़काव किया। नगर कीर्तन में सत्येंद्र पाल सिंह नरेंद्र कक्कड़, परविंदर सिंह, रक्षपाल सिंह, बलवीर सिंह, गुरपाल सिंह, मनमोहन सिंह कोहली, दिवजोत सिंह, जितेंद्र कक्कड़, हरप्रीत सिंह, रणजीत सिंह, बलविंदर सिंह, जसपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

शबद कीर्तन से गोबिंदमय हुआ वातावरण
नजीबाबाद। गोबिंद बिन नहीं कोय.., गोबिंद मारग सोहावा.., राम जपो राम जपो.., आनंद भया सुख पाया, मिल गुरु गोबिंदा.., शबद-गुरुबाणी और कीर्तन से वातावरण गुरु गोबिंदमय हो गया। महिला कीर्तन मंडली में रजवंत कौर, रूपेंद्र कौर, बलविंदर कौर, रंजीत कौर, मंजीत कौर, कुलबीर कौर, कंवजीत कौर, जसवंत कौर, सर्वजीत कौर, किरन कौर, परविंदर कौर, नोना सिंह, कृपा और मेहर कौर के नेतृत्व में शबद-कीर्तन से वातावरण गोबिंदमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गतका कलाकारों ने दिखाए करतब
नजीबाबाद। दिल्ली के हरजीत सिंह एंव पार्टी अमरोहा के बाबा दीप सिंह और समीपुर के दर्शन सिंह के नेतृत्व में गतका कलाकारों ने हैरतंगेज करतब दिखाए। बाल कलाकारों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन का चंद्रा हाउस पर साहू राकेश अग्रवाल के नेतृत्व, बाल सदन स्कूल पर डॉ. एस के जौहर के नेतृत्व में , डबल फाटक, अम्दुखां चौराहा चौक बाजार कल्लूगंज में पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। डबल फाटक पर कर्णवीर, सतनाम सिंह, मोनू चौधरी, मोनू दीप ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed