फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voters are talking about issues of development, education, transport

Bijnor News: मतदाता कर रहे विकास, शिक्षा, यातायात के मुद्दों की बात

Sat, 13 Apr 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 13 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Voters are talking about issues of development, education, transport
बिजनौर के ग्राम गजरौला ​शिव में लोकसभा चुनाव में चर्चा करते ग्रामीण।
बिजनौर, गजरौला शिव। लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को होना है। मतदाता भी लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एकत्र होकर ग्रामीण अपने मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। मतदाताओं के बीच स्थानीय प्रतिनिधि, विकास, शिक्षा, यातायात का मुद्दा भी गर्माया रहा है। मतदाताओं का कहना है कि वह उनके हितों को साधने वाले प्रतिनिधि को चुनेंगे।
विज्ञापन

- सरदार कृपाल सिंह ने कहा कि हमें ऐसा सांसद चाहिए, जो बनने के बाद भी गांव की जनता से संपर्क रखें। क्षेत्र और गांव के विकास के मुद्दे को लेकर लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

- मनोज राजपूत का कहना है कि गांव में यातायात का कोई साधन नहीं है। चुनाव में यातायात का मुद्दा उनकी प्राथमिकता में है। इसके अलावा बेहतर शिक्षा को लेकर चुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- करन सिंह ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद कोई प्रतिनिधि नहीं दिखाई देता। ऐसा सांसद चुनेंगे, जो विकास की बात करें। वह अच्छी शिक्षा, अच्छी सड़कें, गांव तक यातायात साधन के मुद्दे को लेकर वोट करेंगे।
- नसीम अहमद ने कहा कि ऐसा सांसद चाहिए, जो गरीबों की आवाज संसद में उठा सके। क्षेत्र और गांव के हित में नई-नई योजनाएं लाने वाले प्रतिनिधि को वोट देंगे। साथ ही रोजगार के मुद्दे को लेकर मतदान करेंगे।
- चौधरी रामचंद्र सिंह का कहना है कि गांव में अल्पसंख्यक बालिका इंटर कॉलेज बनकर तैयार हो गया है। कॉलेज जल्द चालू होना चाहिए। इसके अलावा सस्ती शिक्षा, रोजगार के मुद्दे को लेकर मतदान करेंगे।
- शफीक अहमद ने बताया कि विकास, खराब सड़क और स्थानीय प्रतिनिधि के मुद्दे को लेकर चुनाव में वोट करेंगे। क्षेत्र के विकास से ही देश का विकास संभव है। किसानों के हित की बात करने वाला प्रतिनिधि चुनेंगे।

- डॉ. योगेंद्र चौधरी का कहना है जन समस्याओं का समाधान करने वाले प्रत्याशी को वोट देंगे। सस्ती शिक्षा, रोजगार, सड़क, पानी का मुद्दा उनकी प्राथमिकता में है। आम लोगों की बात करने वाला प्रतिनिधि चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed