{"_id":"640cc3c043639af4b20c9704","slug":"voter-list-of-local-bodies-started-updating-again-bijnor-news-c-14-1-149719-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फिर से अपडेट होने लगी निकायों की मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फिर से अपडेट होने लगी निकायों की मतदाता सूची
Sat, 11 Mar 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बूथों का निरीक्षण करते तहसीलदार अनुराग।
बिजनौर। निकाय चुनाव के अप्रैल महीने में होने की संभावना हैं। ऐसे में शहरी मतदाताओं की सूची को फिर से अपडेट किया जाने लगा है। मतदाता बनने का एक और मौका दिया जा रहा है। उधर प्रशासन चुनावी तैयारियों में जुट गया है। अफसर बूथों का निरीक्षण करने में लगे हैं।
शनिवार को एसडीएम सदर मोहित कुमार, तहसीलदार सदर अनुराग सिंह और बिजनौर पालिका ईओ विकास कुमार ने दर्जनभर से अधिक बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर मौजूद बीएलओ से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का जायजा लिया। बता दें कि निकायों की मतदाता सूची अपडेट होनी हैं, एक अप्रैल को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण की अधिसूचना तीन मार्च को जारी की गई है। जिसके अनुसार 11 मार्च से 17 मार्च तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया जा सकता है। वहीं छूटे हुए नामों को जोड़ा जाना है। एक जनवरी 2023 को 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचक नामावली का निरीक्षण, दावा और आपत्तियां 17 मार्च तक प्राप्त की जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण 18 मार्च से 22 मार्च तक किया जाएगा।
फिर से होगा आरक्षण
यूं तो एक बार पहले भी सभासद पद और अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण तय कर दिया गया था लेकिन मामला कोर्ट में पहुंचा। जिसके बाद सरकार ने पिछड़े वर्ग की आबादी का सर्वे कराया। अब आयोग ने सीएम योगी को पिछड़े वर्ग की सर्वे रिपोर्ट सौंप दी है। अब प्रदेश में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण के लिहाज से फिर से सीटों का आरक्षण तय किया जाएगा। जिसके चलते आरक्षण में फेरबदल की पूरी संभावना बनी हुई हैं।