{"_id":"61eda0d755a0e71d7d632f24","slug":"vote-will-be-given-on-the-issue-of-development-and-employment-bijnor-news-mrt5744805126","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास और रोजगार के मुद्दे पर दिया जाएगा वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास और रोजगार के मुद्दे पर दिया जाएगा वोट
विज्ञापन
नवनीत देवी।
- फोटो : BIJNOR
विकास और रोजगार के मुद्दे पर दिया जाएगा वोट
बिजनौर। भले ही चुनावी माहौल के बीच महिलाएं दिखाई नहीं दे रही है, लेकिन नजर पूरी बनाए हुए हैं। सभी पार्टियों के दावों और वादों पर खुलकर चर्चाएं कर रही है। मौजूदा सरकार से लेकर नई सरकार के गठन तक महिलाओं को भी अपेक्षाएं है। महिलाएं अब सिर्फ रसोई और महंगाई पर ही बात नहीं कर रही बल्कि प्रदेश या देश के विकास और रोजगार जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बोल रही हैं। कुछ महिलाओं ने अपनी राय इस तरह रखी....
सोच समझकर देंगे वोट: बीना राठी
वैष्णो विहार में रहने वाली बीना राठी कहती हैं कि सभी पार्टियां रिझाने का काम कर रही है। इनके झांसे में आकर वोट नहीं दिया जाएगा। पूरी तरह से सोच समझकर विकास और रोजगार की बात करने वाली पार्टी को वोट जाएगा।
बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर मतदान: प्रियंका
प्रियंका चौहान बताती हैं कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा की बात करने वाली सरकार होनी चाहिए। शिक्षा और रोजगार से पहले सुरक्षा जरुरी है। सुरक्षा और सम्मान दिलाने वाली पार्टी को ही वोट देना है।
विज्ञापन
महंगाई के मुद्दा अहम: ज्योति
ज्योति जोकि पेशे से सहायक अध्यापक हैं। ज्योति का कहना है कि महंगाई पर काबू रखने वाली सरकार होनी चाहिए। साथ ही कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन बहाल करने को जो पार्टी वादा करेगी, उसे ही चुनाव में तरजीह मिलेगी।
स्वास्थ्य और शिक्षा का मुद्दा जरूरी: आरजू
आरजू भंडारी का कहना है कि मध्यम वर्ग के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे जरूरी होता है। साथ ही महंगाई पर लगाम रहे। अबकी बार सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई का मुद्दा चुनाव में रहेगा। महिलाएं सोच समझकर ही सरकार चुनेंगी।
महंगाई नियंत्रण करने वाले नेता चाहिए: नवनीत
नवनीत देवी ने बताया कि महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। महंगाई कम करने वाली सरकार हो। इस साल चुनाव में ऐसी पार्टी को वोट देंगे जो महंगाई कम कर सकेगी। महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान की बात भी होनी चाहिए।

आरजू भंडारी।- फोटो : BIJNOR

ज्योति।- फोटो : BIJNOR

प्रियंका चौहान।- फोटो : BIJNOR

बीना राठी।- फोटो : BIJNOR