फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Volunteers took out path movement in Budhanpur

स्वयंसेवकों ने बुढ़नपुर में पथ संचलन निकाला

Thu, 14 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Volunteers took out path movement in Budhanpur
स्योहारा में पथ संचलन करते स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा करते लोग। - फोटो : BIJNOR
स्वयंसेवकों ने बुढ़नपुर में पथ संचलन निकाला
विज्ञापन

स्योहारा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने गांव बुढ़नपुर में पथ संचलन निकाला। खंड बौद्धिक प्रमुख ओमकार सिंह ने देश भक्ति के गीत सुनाए। खंड कार्यवाह वरुण के नेतृत्व में पथ संचलन निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देशबंधु ने की। धामपुर विधायक अशोक राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान, धामपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज चौहान, जिला पंचायत सदस्य आशाराम ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई।

पार्कर पब्लिक स्कूल बुढ़नपुर में स्वयंसेवक एकत्र हुए और शाम साढ़े पांच बजे से पथ संचलन शुरू हुआ। जो नूरपुर मार्ग से होकर गांव की गलियों से निकल कर वापस पार्कर इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हेमेंद्र का संबोधन हुआ। घोष दल में प्रमुख मनुदेव, नगर विद्यार्थी प्रमुख प्रिंस, सार्थक पुष्पक, मयंक, निखिल, अंश, शौर्य, प्रिंस राणा, अक्षर, सुमित, ओमजी ने घोष का वादन किया। जिला प्रचारक रामपाल, सह जिला संचालक मुकेश, नगर कार्यवाह अर्पित त्यागी, वैभव रस्तौगी, प्रांशु नेगी, जिला मंत्री शुभम चौहान, भूपेंद्र चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह, भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed