फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Volunteers in uniform did the path movement

शस्त्रों का पूजन कर राष्ट्र और धर्म की सेवा करने का लिया संकल्प

Sat, 16 Oct 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Volunteers in uniform did the path movement
बिजनौर में दशहरा पर पथ संचलन करते स्वयं सेवक। - फोटो : BIJNOR
गणवेश में स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन
विज्ञापन

बिजनौर। दशहरा पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक द्वारा शस्त्र पूज कर पथ संचलन किया गया। पथ संचलन में स्वयंसेवकों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। राष्ट्र और धर्म की सेवा में लगे रहने का संकल्प लिया गया।

श्रीराम बस्ती स्थित रामलीला मैदान में शस्त्र पूजन के बाद मुख्य वक्ता विभाग सह शारीरिक प्रमुख ललित ने कहा कि संघ ईश्वरीय कार्य कर रहा है। जैसे भगवान राम ने असंगठित समाज को संगठित किया था। वही कार्य संघ भी कर रहा है। आवास विकास स्थित भगीरथी बस्ती में मुख्य वक्ता विभाग संघचालक महेश ने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। संघ का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण कर रामराज की स्थापना करना है। इंद्रलोक कालोनी में महादेव बस्ती में जिला संघचालक देवेंद्र ने कहा कि संघ को समझने के लिए व्यक्ति को संघ की शाखा में आना होगा। प्रताप बस्ती में प्रांत परिवार प्रबोधन प्रमुख पृथ्वी ने कहा कि संघ परिवार जाति से ऊपर उठकर हिंदू समाज के जागरण में लगा हुआ है। पथ संचलन संपन्न होने पर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्षों के रूप में वैध ठाकुर सिंह, डा.मदनमोहन अग्रवाल, सोरन सिंह परिहार आदि रहे। इस दौरान विभाग सहकार्यवाह प्रशांत महर्षि, नगर कार्यवाह राघव मेहरा, नगर संघचालक विकास लाटियान, जिला प्रचार प्रमुख अजयपाल, जयंत, विष्णु कुमार, विकास मान, अनिल चौधरी, देवेंद्र चीनू, ललित जोशी, राजेश, हितेश मोनू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed