{"_id":"6786b1234b6d93ae200d72c4","slug":"voice-of-the-people-will-continue-to-be-raised-in-parliament-chandrashekhar-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-140692-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में उठाते रहेंगे जनता की आवाज : चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में उठाते रहेंगे जनता की आवाज : चंद्रशेखर
विज्ञापन
नजीबाबाद में बिजली अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे सांसद चंद्रशेखर। (स्रोत-विभाग)
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर का रईस अहमद कुरैशी के आवास पर स्वागत कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि देश की संसद में वह नगीना के लोगों की आवाज को बुलंद करने का काम कर रहे हैं। जनता की आवाज संसद में उठाते रहेंगे।
लोगों ने सांसद चंद्रशेखर से कोटद्वार से नगीना होते हुए मुंबई के लिए नई ट्रेन चलवाने, कई प्रमुख ट्रेनों का स्टॉपेज नगीना स्टेशन पर कराने, जिले में एक मॉडल स्लाटर हाउस स्थापित कराने, नगीना से कोटद्वार के लिए बढ़ापुर के रास्ते बाईपास बनवाने आदि मांग रखी।
सांसद ने मांगों को पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया। मोहम्मद शाकिर, अब्दुल समद, दीपक कुमार, विवेक सैन, शेख परवेज पाशी, वकील कुरैशी, हाजी रिजवान कुरैशी, अहमद सईद, नईम कुरैश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बेहतर विद्युत आपूर्ति सुचारू रखें - सांसद चंद्रशेखर
नजीबाबाद। नगीना लोकसभा के सांसद चंद्रशेखर ने विद्युत निगम के अधिकारियों को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने की सलाह दी। सांसद ने छोटे बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन नहीं काटने को भी कहा।
नगर पालिका परिषद के सभागार में हुई बैठक मेंउन्होंने विद्युत विकास योजनाओं को गुणवत्ता के साथ सुचारू रखने, जर्जर विद्युत तारों को बदलने, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने को कहा। सांसद ने बकाए के नाम पर कम धनराशि वाले बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन नहीं काटने को भी कहा।
बैठक में अधीक्षण अभियंता धामपुर एसके सिंह, अधीक्षण अभिंयता बिजनौर उदय प्रताप सिंह, एक्सईएन नजीबाबाद रामकुमार पंवार, नगीना के एक्सईएन अमरीष कुमार, धामपुर प्रथम के एक्सईएन संजीव कुमार, बिजनौर के एक्सईएन अजय कुमार सहित विद्युत निगम के विभिन्न तहसीलों से आए एसडीओ और अवर अभियंता उपस्थित रहे।