फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vnkarmion killed two elephants in the park

पार्क में हाथियों ने दो वनकर्मियों को मार डाला

Sun, 12 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 12 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल) में कार्बेट नेशनल पार्क में संविदा पर तैनात दो कर्मचारियों को जंगली हाथियों ने मार डाला। दोनों के क्षत-विक्षत शव वनकर्मियों ने बरामद कर संयुक्त अस्पताल पहुंचाए जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।       
विज्ञापन

ग्राम आमडंडा निवासी वीर सिंह (35) पुत्र प्रेम सिंह और गिंती गांव कोटाबाग निवासी पंकज कुमार (20) पुत्र कृपाल सिंह कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी रेंज की मनाली में संविदा के पद पर थे। वीर सिंह विभाग में बीट वॉचर और पंकज हाउस कीपिंग में तैनात थे। शुक्रवार शाम दोनों कार्बेट पार्क की बिजरानी रेंज से मनाली रेंज जाने के लिए एक बाइक से निकले। देर रात तक दोनों के मनाली न पहुंचने पर मनाली रेंज में तैनात उनके साथियों ने इसकी खबर बिजरानी रेंज को दी तो पता चला कि दोनों घंटों पहले ही बिजरानी रेंज से मनाली रेंज के लिए निकल चुके हैं। इस सूचना के बाद मनाली और बिजरानी रेंज के वनकर्मियों की खोज के लिए अभियान चलाया गया। वनकर्मियों के लापता होने की खबर मिलते ही पार्क के उपनिदेशक डॉ. साकेत बडोला, रेंजर बिजरानी जयपाल रावत भी अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे। सर्च लाइट के साथ चलाए गए अभियान के दौरान मनाली, बिजरानी रेंज के बीच में दोनों वनकर्मियों की बाइक एक स्थान पर गिरी मिली। इसी स्थान पर जंगली हाथियों का एक झुंड भी वनकर्मियों को मिला, जिसे हवाई फायरिंग कर भगाने के बाद वनकर्मियों ने दोनों की तलाश में आसपास का क्षेत्र खंगाला। इसके बाद दोनों वनकर्मियों के क्षत-विक्षत शव मौके से बरामद किए गए। शवों की स्थिति देखकर साफ लग रहा था कि दोनों हाथियों के हमले का शिकार हुए हैं। शव बरामद होने के बाद वनकर्मियों ने इसकी खबर रात को ही अधिकारियों और वनकर्मियों के परिजनो को भी हादसे की जानकारी दी। वनकर्मियों ने दोनों के शवों को संयुक्त अस्पताल पहुंचाया, जहां पर शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिए गए। कर्मचारियों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये दिए
रामनगर। संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात पंकज, वीर की मौत के बाद सीटीआर प्रशासन ने उनके परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। पार्क निदेशक समीर सिन्हा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये और देने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही केंद्र सरकार को भी मदद के लिए पत्र भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली मार्ग पर्यटकों के लिए पूर्णत: बंद 
रामनगर। हाथियों के हमले में मारे गए संविदा कर्मियों के मौत के बाद मनाली मार्ग को पूर्णत: बंद कर दिया गया है। निदेशक समीर सिन्हा ने बताया क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों ने घटना स्थल वाले क्षेत्र में न जाने की अपील की गई है। 
11आरएनआर03। पंकज कुमार (फाईल फोटो)।        
11आरएनआर04।वीर सिंह (फाईल फोटो)।

कालागढ़ में कार्बेट नेशनल पार्क में हाथियों द्वारा दो कर्मचारियों को मौत के घाट उतारने से वन विभाग में अफरातफरी का आलम है। इस घटना के बाद से वन विभाग के कर्मचारियों में दहशत पसर गई है। कार्बेट नेशनल पार्क में तीन-चार वर्षों में कई कर्मचारी जानवरों के हमले के शिकार हो चुके हैं। शुक्रवार की रात दो वन कर्मचारियों की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। 
कार्बेट नेशनल पार्क में तीन वर्ष में पांच कर्मी जानवरों के हमले में मारे जा चुके हैं। दो कालागढ़ रेंज में कांदरु मंदिर के निकट, एक सर्पदूली में बाघिन ने मार दिए थे। वर्तमान में अब दो हाथियों का शिकार हो गए। कालागढ़ निवासी एक महिला व रामगंगा बांध के एक मजदूर को चार साल पहले बाघ ने मार दिया था। लगातार बढ़ते मानव वन्यजीव संघर्ष के मामलों से क्षेत्र के निवासी खतरा महसूस कर रहे हैं।

परिजनों को दो-दो लाख रुपये दिए
रामनगर में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात पंकज, वीर की मौत के बाद सीटीआर प्रशासन ने उनके परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। पार्क निदेशक समीर सिन्हा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये और देने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही केंद्र सरकार को भी मदद के लिए पत्र भेजा जा रहा है। 


पर्यटकों के लिए मनाली मार्ग बंद 
रामनगर में हाथियों के हमले में मारे गए संविदा कर्मियों के मौत के बाद मनाली मार्ग को पूर्णत: बंद कर दिया गया है। निदेशक समीर सिन्हा ने बताया क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों ने घटना स्थल वाले क्षेत्र में न जाने की अपील की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed