फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vishwajit Sourayan got 126th rank in UPSC exam

Bijnor News: विश्वजीत सौरयान ने यूपीएससी परीक्षा पाई 126वीं रैंक

Wed, 24 May 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 24 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vishwajit Sourayan got 126th rank in UPSC exam
यूपीएससी परीक्षा उत्तीण करने वाले बिजनौर के विश्वजीत सौरयान।
- परिवार व परिचितों में खुशी, दी बधाईयां
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राजकीय आईटीआई बिजनौर में कार्यरत व बिजनौर शहर निवासी सुमनलता अनुदेशक के पुत्र विश्वजीत सौरयान ने यूपीएससी की परीक्षा में 126 रैंक प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया। इसकी खबर मिलते ही उनके परिवार व मिलने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिचितों व रिश्तेदारों एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने घर पहुंचकर परिजनों को शुभकामनाएं दीं।

परिजनों के अनुसार विश्वजीत सौरयान ने 12वीं तक की पढ़ाई सेंटमेरी बिजनौर से की है। वर्ष 2007 में दसवीं और वर्ष 2009 में बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। उसके बाद कानपुर से बीटेक सिविल से किया। विश्वजीत सौरयान शुरू से पढ़ाई में होशियार है। विश्वजीत सौरयान की वर्ष 2015 में आईटीबीपी में कमांडेंट के पद पर नौकरी लगी। उन्होंने 2019 में नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी की तैयारी में जुट गया। पांचवीं बार में विश्वजीत सौरयान ने 126 वीं रैंक प्राप्त कर ली। उनका कहना है कि लगन व ईमानदारी से लक्ष्य तय कर जुट जाएं। आवश्य ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed