{"_id":"64caa53d524d8b8c6903fda4","slug":"viral-fever-patients-increased-due-to-change-in-weather-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-8230-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - मौसम में बदलाव होने से बढ़े वायरल बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - मौसम में बदलाव होने से बढ़े वायरल बुखार के मरीज
Thu, 03 Aug 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
- 100 मरीज वायरल बुखार के रोजाना पहुंच रहे मेडिकल अस्पताल
- डायरिया, अस्थमा, आई फ्लू के मरीज भी काफी संख्या में पहुंच रहे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मौसम में बदलाव होने से बीमारियां बढ़ने लगी हैं। आई फ्लू के साथ ही वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। मेडिकल अस्पताल में अब वायरल बुखार के रोजाना 100 मरीज तक पहुंच रहे हैं। आर्द्रता अधिक होने से वायरस सक्रिय हो गए हैं। जिससे लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
जिले में आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी इसकी चपेट में हैं। अब वायरल बुखार भी दस्तक देने लगा है। बरसात के बाद मौसम में उमस बढ़ गई है। साथ ही धूप भी तेज निकल रही है। जिससे कई तरह के वायरस सक्रिय हो गए हैं। जो कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को प्रभावित कर रहा है। अस्पताल में भी वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बाल रोग विभाग में रोजाना 30 बच्चे वायरल बुखार के पहुंच रहे हैं। जबकि सामान्य दवाई विभाग में बुखार के करीब 70 मरीज तक पहुंच रहे हैं। अब मच्छरों भी बढ़ेंगे। जिससे बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ेगी।
वायरल बुखार के लक्षण
- थकान होना
- मांसपेशियों या बदन में दर्द
- तेज बुखार, सिर दर्द होना
- खांसी, जोड़ो में दर्द होना
- दस्त, गले में दर्द, सर्दी लगना
- त्वचा पर लाल दाने होना
- आंखों का लाल होना और माथे तेज गर्म होना
-- --
वायरल बुखार से ऐसे करें बचाव
- अधिक मात्रा में पानी पीएं
- तरल पदार्थों का सेवन करें
- संतुलित आहार लें
- अधिक फलों का सेवन करें
- चिकित्सक से परामर्श लें
-- -- वर्जन::
इन दिनों हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रहती है। जबकि वायरस सक्रिय हो जाता है। जिसकी चपेट में आकर व्यक्ति वायरल बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। तरल पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। ऐसा करने और दवाई खाने से जल्द ही बुखार ठीक हो रहा है - डॉ. आरएस वर्मा, चिकित्सक, मेडिकल अस्पताल