{"_id":"626ecf99e0f1d66cc15c8d09","slug":"villagers-themselves-are-cleaning-the-roads-and-drains-dhampur-news-mrt586861357","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण खुद सड़कों और नालियों की कर रहे सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण खुद सड़कों और नालियों की कर रहे सफाई
विज्ञापन

हरेवली। क्षेत्र के गांव रामनगर गोसाई के लोग गांव में एक माह से सफाई न होने से विकास विभाग के अधिकारियों से नाराज हैैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार एडीओ पंचायत और खंड विकास अधिकारी से समस्या का निदान कराने की मांग कर चुके हैं, पर सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों को स्वयं सड़कों और नालियों की सफाई करने को विवश होना पड़ रहा है।
अफजलगढ़ विकासखंड क्षेत्र के गांव रामनगर गोसाई निवासी विनोद कुमार, हुकुम सिंह, राजपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, मोहर सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर अवगत कराया कि पिछले एक माह से गांव में तैनात सफाई कर्मचारी काम पर नहीं आ रहा है, जिससे गांव में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। नालियां अवरुद्ध हो गई है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हो रही है। ग्राम प्रधान बलदेव सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत में चार गांव सम्मिलित हैं। मात्र दो ही सफाई कर्मचारी हैं, जिस कारण वह संबंधित गांव में नहीं पहुंच पाते। कई बार खंड विकास अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। वहीं एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि मामले की जांच कराने के बाद ग्रामीणों की समस्या का निदान होगा।