{"_id":"695173f150c87f45c1083d53","slug":"villagers-protested-against-religious-conversion-and-reached-the-police-station-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-168643-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धर्मांतरण के विरोध में मुखर हुए ग्रामीण, पहुंचे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धर्मांतरण के विरोध में मुखर हुए ग्रामीण, पहुंचे थाने
विज्ञापन
बिजनौर/गजरौला शिव। ग्राम फरीदपुर मीरा उर्फ घनुवाला में धर्म परिवर्तन को लेकर गांव वालों के बीच विवाद पैदा हो गया है। धर्म परिवर्तन के विरोध में उतरे लोगों ने थाने पर पहुंचकर धर्मांतरण पर रोक लगाने की मांग उठाई। उधर कथित रूप से धर्म परिवर्तन कर चुके परिवार ने गांव वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
रविवार को घनुवाला गांव के मुकेश, नरेश विकास, तुषार, कल्याण सिंह, विपिन कुमार, अर्जुन केहर सिंह, सुरेंद्र सिंह, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर ट्राॅलियों से थाना कोतवाली शहर पहुंचे। उन्होंने पुलिस में शिकायत कर गांव के तीन लोगों पर हिंदू समाज के लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया। बताया कि आरोपी कई लोगों का धर्मांतरण करा चुके हैं। गांव के गरीब लोगों को धन का लालच देकर धर्मांतरण के लिए उकसाया जा रहा है। धर्मांतरण का विरोध करने वाले लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
बताया गया कि क्रिसमस डे पर गांव निवासी एक परिवार में धार्मिक आयोजन किया गया। जिसमें कई अन्य लोगों को बुलाया गया था। उक्त कार्यक्रम को धर्मांतरण से जोड़कर देखने वाले गांव के ही कुछ लोग आ गए। जिन्होंने विरोध भी किया। धर्मांतरण के आरोप में घिरे कथित परिवार ने गांव के लोगों पर कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने और खाना फेंकने का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ सिटी व कोतवाल मौके पर गए थे और लोगों को समझा-बुझाकर मामला निपटा दिया था।
विज्ञापन
रविवार को धर्मांतरण का विरोध कर रहे लोग रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से थाने पहुंच गए और धर्मांतरण कराने वालों पर कार्रवाई की मांग की। उधर दूसरा धर्म अपना चुके परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर पथराव और फसल उजाड़ने का आरोप लगाया।
जिलेभर में चल रहा धर्मांतरण का खेल
फिलहाल घनुवाला में धर्मांतरण को लेकर विवाद हुआ है लेकिन यह पहला मामला नहीं है। जिले में इससे पहले भी ईसाई मिशनरी की ओर से कथित सत्संग कराए जाने और धर्मांतरण को लेकर विरोध के मामले सामने आ चुके हैं।
वर्जन
क्रिसमस डे पर एक कार्यक्रम को लेकर शिकायत मिली थी। लेकिन स्पष्ट तौर धर्मांतरण के साक्ष्य नहीं मिल पाए थे। गांव वालों का आरोप के आधार पर जांच की जा रही है।....संग्राम सिंह, सीओ सिटी