फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers furious over indecent remarks about PM

पीएम के बारे में अभद्र टिप्पणी पर भड़के ग्रामीण

Sun, 24 Oct 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers furious over indecent remarks about PM
पीएम के बारे में अभद्र टिप्पणी पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। गांव करनावाला में पीएम नरेंद्र मोदी पर अनर्गल टिप्पणी करने के आरोप में ग्रामीणों ने हलका लेखपाल को जमकर खरी खोटी सुनाई और मारपीट करने दौड़े। लेखपाल ने मौके से भाग कर किसी ग्रामीण के घर में छिपकर जान बचाई। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच करा आरोपी पर कार्रवाई होगी। हालांकि लेखपाल ने लगे आरोपों को गलत बताया है।

गांव के सुरेश, यशपाल सिंह, बबलू, राम सिंह, यादराम सिंह, संजीव कुमार, विनीत कुमार, जयवीर सिंह आदि ने बताया कि हलका लेखपाल करन सिंह राणा रविवार को गांव में जमीन की पैमाइश करने आया था। इस दौरान वह ग्रामीणों को संबोधित करने लगा। इस दौरान लेखपाल ने देश के पीएम के बारे में अभद्र टिप्पणी कर दी, जिस पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और लेखपाल को मारने दौड़े। लेखपाल ने किसी ग्रामीण के घर में छिपकर जान बचाई। इस दौरान ग्रामीणों ने लेेखपाल का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तब लेखपाल गांव में ही मौजूद था। लेखपाल से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे गांव से निकाल कर ले गई और उसके घर छोड़ दिया। कोतवाल पीके सिंह का कहना है कि इस मामले में किसी भी ग्रामीण की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलेगी तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार आरसी चौहान का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed