फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers blocked the road to recover the girl

Bijnor News: युवती की बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 31 May 2025 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the road to recover the girl
नगीना। युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में ग्रामीणों ने नगीना- नजीबाबाद मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। आरोपी युवक दूसरे समुदाय का बताया गया है। करीब एक घंटे तक लगे जाम और प्रदर्शन के दौरान यातायात प्रभावित रहा। सीओ के शीघ्र युवती की बरामदगी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

नगीना देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को पड़ोस में रहने वाला दूसरे समुदाय का एक युवक 21 मई को बहला-फुसलाकर ले गया। इस मामले में पहले परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी तथा बाद में 27 मई को आरोपी युवक सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। युवती की बरामदगी न होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम नजीबाबाद- नगीना मार्ग पर द्वारिकेश पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण करीब एक घंटे तक सड़क पर जमे रहे। बाद में पुलिस के समझाने पर धरना समाप्त किया गया। एक घंटे जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed