फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers are scared of leopards

Bijnor News: गुलदार के खौफ से सहमे हैं ग्रामीण

Sat, 18 Oct 2025 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 18 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers are scared of leopards
अफजलगढ़। नगर में कालागढ़ मार्ग पर लगातार गुलदार दिखाई देने से भय का माहौल है। बृहस्पतिवार की रात गुलदार रामलीला मार्केट की ओर से कालागढ़ मार्ग पार करता दिखाई दिया। गुलदार का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

नगरवासी दीपक, नितिन, तरुण आदि का कहना है कि गुलदार मंझोली, फैजी काॅलोनी,जसपुर मार्ग, गड्ढा काॅलोनी, मेघपुर मार्ग तथा कालागढ़ मार्ग पर अक्सर दिखाई देता रहता है ।करीब डेढ़ माह पूर्व गुलदार ने मोहल्ला मंझोली में आम के एक बाग में महिला को मार डाला था। नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने तथा उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर पिंजरा लगवाने की बात कही है।
विज्ञापन

- बल्दिया में ग्रामीणों को देख खेतों में भागा गुलदार
हल्दौर। गांव बल्दिया के जंगल में गुलदार व शावक दिखाई देने से लोगों में भय व्याप्त है। गांव निवासी लोकेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की देर शाम अपने खेत से लौट रहे थे। उन्होंने रास्ते में गुलदार को देखकर शोर मचा दिया। आसपास मौजूद लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। शोर सुनकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। युवराज सिंह, सचिन कुमार, अतुल कुमार आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगवाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- पशुशाला में बंधे बछड़े को गुलदार ने बनाया निवाला
पैजनिया। गांव करनपुर गांवड़ी में गुलदार एक पशुशाला में बंधे बछड़े को उठा कर ले गया। बछड़े का अधखाया शव जंगल मे पड़ा मिला। गांव में पेट्रोल पंप के पास किसान खिलेंद्र सिंह के मकान के पास ही उसकी पशुशाला है। बृहस्पतिवार की रात गुलदार पशुशाला में बंधे बछड़े को उठाकर ले गया ।ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। आबादी क्षेत्र में गुलदार की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed