{"_id":"626838417805873c1528ca07","slug":"village-watchmen-are-the-backbone-of-the-police-department-dig-bijnor-news-mrt5861774104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस महकमे की रीढ़ हैं ग्राम चौकीदार : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस महकमे की रीढ़ हैं ग्राम चौकीदार : डीआईजी
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों से जानकारी लेते डीआईजी शलभ माथुर।
- फोटो : BIJNOR
पुलिस महकमे की रीढ़ हैं ग्राम चौकीदार : डीआईजी
बिजनौर। चौकीदार पुलिस विभाग की रीढ़ हैं, इनके सहयोग के बिना महकमे की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यह बातें डीआईजी शलभ माथुर ने चौकीदारों के संग हुई गोष्ठी में कहीं। उन्होंने चौकीदारों से अपने अनुभव साझा किए। अंत में चौकीदारों को साइकिल वितरित की गई।
गोष्ठी के अलावा डीआईजी ने निर्माणाधीन पुलिस लाइंस के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण का संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि पर्यावरण के संरक्षण में भी अपना सहयोग दें। समाज में कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के काम भी करते रहें। मंगलवार को डीआईजी शलभ माथुर मंडावर रोड पर नव निर्माणाधीन पुलिस लाइंस पहुंचकर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एजेंसी से अधूरे रह गए निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए कहा। जिससे पुलिस लाइन को नई पुलिस लाइन में जल्द शिफ्ट किया जा सके।
इसके बाद ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी में उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। सभी से अपने-अपने गांव की महत्वपूर्ण सूचनाओं से बीट आरक्षी या हल्का प्रभारी और थाना प्रभारी को देने के लिए कहा गया। डीआईजी ने ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को 100 साइकिलों का वितरण भी किया। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज, प्रतिसार निरीक्षक शिव बालक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अफसरों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
डीआईजी शलभ माथुर ने मंगलवार की दोपहर सभी सीओ के साथ बैठक की। इसमें आगामी त्योहारों को लेकर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर मंथन किया गया।
शहर कोतवाली का किया निरीक्षण
डीआईजी ने सोमवार देर शाम शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, हवालात, मालाखाना समेत अन्य पटल का जायजा लिया। अभिलेखों का अवलोकन करते हुए लंबित विवेचनाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह, प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम मौज्जूद रहे। इसके साथ ही चल रहे यूपी 112 के प्रशिक्षण में आरक्षियों से प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली।