{"_id":"628143341df0c9519904cc99","slug":"village-panchayat-naurangabad-will-become-a-model-dhampur-news-mrt5887421196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल बनेगी ग्रामपंचायत नौरंगाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल बनेगी ग्रामपंचायत नौरंगाबाद
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान।
- फोटो : DHAMPUR
मॉडल बनेगी ग्रामपंचायत नौरंगाबाद
धामपुर। विकास विभाग की ओर से धामपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्रामपंचायत नौरंगाबाद जिले की अन्य ग्राम पंचायतों की तुलना में एक मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित होगी। पंचायत में वह सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जिस प्रकार की सुविधाएं पालिकाओं में होती हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जून माह के प्रथम सप्ताह में कार्य शुरू हो जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि धामपुर क्षेत्र के विधायक अशोक राणा की प्रेरणा से यह कदम उठाया गया है। पहले ग्रामपंचायत नौरंगाबाद को विकसित किया जाएगा और फिर एक-एक कर अन्य पंचायतों को इसी प्रकार से विकसित करने का प्रयास होगा। विभाग की ओर से योजना बना ली गई है। जिस प्रकार से नगरपालिका में नगर को स्वच्छ बनाने के लिए डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने के लिए डस्टबिन बांटे गए हैं, यहां पर भी बांटे जाएंगे। सफाई कर्मी घर-घर जाकर गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करेंगे। ग्राम पंचायत के बाहर गांव भज्जावाला को जाने वाले मार्ग पर स्थित डंपिंग मैदान में कूडे़ का निस्तारण होगा। जिसके लिए कूड़ा निस्तारण प्लांट लगेगा। इसका इस्टीमेट तैयारकर विधायक को सौंपने की तैयारी है।
चार भागों में बांटी पंचायत
ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि ग्राम पंचायत नौरंगाबाद की आबादी करीब 15000 से ऊपर है। पंचायत को चार भागों में रानीबाग कॉलोनी, फूलबाग कॉलोनी, ग्रामीण क्षेत्र और आनंद विहार क्षेत्र में बांटा गया है। शुरुआत रानीबाग कॉलोनी से होगी। कार्य को शुरू करने में पंचायत का करीब दस लाख रुपया खर्चा होगा। फिर बाद में हर माह 40 से 50 हजार का खर्च आएगा।
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण प्लांट से बढे़गी आय
ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि पंचायत की ओर से करीब 15 कर्मचारी नियुक्त होंगे। चार ई-रिक्शा खरीदी जाएंगी। एक सेक्शन में एक रिक्शा व दो-दो कर्मचारी तैनात होंगे, जो घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित कर डंपिंग मैदान में इकट्ठा करेंगे। इससे पहले प्रत्येक घर में गीले और सूखे कूड़े के लिए डस्टबिन बांटा जाएगा। अब तक जनपद बिजनौर के किसी अन्य ग्राम पंचायत में इस प्रकार की व्यवस्था नहीं है। कूड़ा निस्तारण प्लांट चालू होने के बाद इससे पंचायत की आय भी बढ़ेगी और पंचायत भी स्वच्छता के मामले में सुंदर होगी।