फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Village immersed in grief at Funerals of four friends raised together in Bijnor

गम में डूबा गांव: एक साथ उठे चारों दोस्तों के जनाजे, लोगों में मची चीख-पुकार, शवों से लिपटकर बिलखते रहे परिजन

Wed, 24 Jan 2024 06:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Jan 2024 06:24 PM IST
सार

Bijnor Accident News : बिजनौर जनपद में शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव हरेवली स्थित रामगंगा बैराज पर मंगलवार देर रात करीब 8:30 बजे गेट नंबर-20 की रेलिंग को तोड़ते हुए ऑल्टो कार 30 फीट गहरे पानी में जा गिरी। चार दोस्तों की मौत से गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन
Village immersed in grief at Funerals of four friends raised together in Bijnor
चार दोस्तों की मौत - फोटो : चार दोस्तों की मौत

विस्तार

बिजनौर जनपद में बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही चारों युवकों के शव क्षेत्र के गांव नूरपुर छीपरी में पहुंचे तो लोगों में चीख पुकार मच गई। चारों जनाजे एक साथ उठे। एक ही कब्रिस्तान में बराबर- बराबर कब्रों को खोद कर सुपर्दे खाक किया गया।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात करीब 8:30 बजे नूरपुर छीपरी के पांच लोग खुर्शीद(45), फैसल(25),  राशिद(22),  मारूफ(19) और सिकंदर(21) अफजलगढ़ से नुमाइश देखकर कार से घर वापस लौट रहे थे। तब इस दौरान इनकी कार अनियंत्रित होकर हरेवली रामगंगा बैराज के पुल की रेलिंग से तोड़ बैराज के करीब 30 फीट गहरे पोंड क्षेत्र में गिर गई थी।

किसी तरह सिकंदर ने अपनी जान बचाई।दो घंटे की मशक्कत के बाद जब तक कार को बाहर निकाला गया। तब तक कार में सवार खुर्शीद,  फैसल, राशिद और मारुफ की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Village immersed in grief at Funerals of four friends raised together in Bijnor
विलाप करते परिजन - फोटो : Amar Ujala

पुलिस ने रात में ही चारों मृतक व्यक्तियों के शव को कब्जे में लेकर बिजनौर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार दोपहर करीब 4:00 बजे जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद चारों लोगों के शव गांव में पहुंचे । तो चीख पुकार मच गई।

चारों जनाजों के एक साथ उठने पर हा-हाकार मच गया। बताया गया कि गांव के कब्रिस्तान में चारों की बराबर-बराबर कब्रों को खोद सुपर्दे खाक किया। इस दौरान कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी गांव पहुंच कर मृतक लोगों के परिजनों से संपर्क किया। उन्हें ढांढ़स बंधाया।

विज्ञापन

बसपा सांसद , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व अन्य कई नेताओं ने गांव में पहुंच मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढस
नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद्र, प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, पूर्व सपा सांसद यशवीर सिंह धोबी व  ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह ने अलग अलग शेरकोट थाने के गांव नूरपुर छीपरी में पहुंच मंगलवार देररात कार हादसे में मरे चारों युवकों के घरों पर जाकर उनके परिजनों से संपर्क किया।

रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि जो होना होता है। वह कुदरत ने पहले से ही निश्चित कर रखा है। जिसकी ऊपर वाले ने भेज दी। उसे कोई रोकने वाला नहीं होता। मृतकों के परिजनों का कहना था कि  यदि वह नुमाइश देखने न जाते तो शायद ऐसा न होता। 

गांव लोगों का कहना था कि पांचों गहरे दोस्त थे। मंगलवार को दिनभर हंसी-खुशी के साथ गांव के लोगों से मिलते जुलते रहे लेकिन वक्त का कुछ पता नहीं। कब, क्या हो जाए। कुल मिलाकर चारों लोगों की मौत से गांव में पूरी तरह से मातम पसरा हुआ है। गनीमत रही कि प्रधान रउफ के कार में सवार दो पुत्रों में से सिकंदर ने किसी तरह से जान बचाई। 

घना कोहरा बना हादसे का कारण
लोगों का कहना था कि मंगलवार देर रात घने कोहरे से उनके लाडलों की जान ले ली। बताया गया कि जैसे वह कार को लेकर हरेवली बैराज पर पहुंचे तो घने कोहरे के कारण के कारण रास्ता से सही नहीं दिख सका। जिसके कारण कार रेलिंग को तोड़ती हुई बैराज के पौंड क्षेत्र में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed