{"_id":"62434f97924658648b637bb4","slug":"village-heads-demonstrated-at-the-block-office-locked-down-nazibabad-news-mrt582375254","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर किया प्रदर्शन, तालाबंदी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर किया प्रदर्शन, तालाबंदी की
विज्ञापन
नजीबाबाद के ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी करते ग्राम प्रधान।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर किया प्रदर्शन, तालाबंदी की
नजीबाबाद। ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिवों पर शासन के आदेशों की अवहेलना करने, ग्राम प्रधानों को यात्रा भत्ता और खर्चों की धनराशि न देने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रधानों ने एडीओ पंचायत की उपस्थिति में ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी की।
ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, मो.खुर्शीद, धीर सिंह, अक्षय भारती, राजवीर सिंह, हुकम सिंह, अहसान, कमलवीर, अर्पण के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों का आरोप है कि सीडीओ और डीपीआरओ के आदेश के बावजूद ग्राम पंचायत सचिव ग्राम प्रधानों को सुविधाएं देने में मनमानी कर रहे हैं।
ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत सचिवों पर अनुषांगिक खर्च तथा यात्रा भत्ता धनराशि ग्राम प्रधानों को जारी न किए जाने पर रोष व्यक्त किया। एडीओ पंचायत राकेश कुमार ने पंचायत सचिवों को ग्राम प्रधानों के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर समस्या का निदान करने को कहा। ग्राम प्रधानों ने मनरेगा कार्यों में 60-40 के अनुपात में कच्चे और पक्के काम कराए जाने के प्रावधान का भी अनुपालन न किए जाने पर रोष जताया।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत के बुलाने के बावजूद ग्राम पंचायत सचिवों के न आने पर ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय कर्मचारियों को बाहर कर तालाबंदी कर दी। प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि जब तक ग्राम प्रधानों की समस्या का निस्तारण नहीं होता ग्राम प्रधान ब्लॉक कार्यालय का कामकाज ठप रखेंगे।