फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Village chief's husband accused of grabbing land

ग्राम प्रधान के पति पर जमीन कब्जाने का आरोप

Sun, 06 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Village chief's husband accused of grabbing land
ग्राम प्रधान के पति पर जमीन कब्जाने का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। गांव कुम्हारपुरा के एक दिव्यांग ने अपने गांव के ग्राम प्रधान पति पर अपनी जंगल की दो बीघा जमीन अवैध रूप से कब्जाने व अपने इकलौते पुत्र को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। गांव कुम्हारपुरा निवासी रमेश कुमार के अनुसार उसने करीब दस साल पूर्व ग्राम प्रधान पति धर्मवीर सिंह से दस हजार रुपये की रकम ब्याज पर ली थी। आरोप है धर्मवीर सिंह ने उसकी दो बीघा जमीन को अपने पास गिरवी रख लिया था। रमेश ली गई धनराशि को निर्धारित अवधि में लौटा नहीं सका। अब ग्राम प्रधान का पति उसकी जमीन को अवैध रूप से हथियाना चाहता है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच हल्का लेखपाल को सौंपी गई है। हल्का लेखपाल महेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed