{"_id":"5fef67e98ebc3e41d23b962d","slug":"village-chaupal-engaged-in-blocks-in-new-year-bijnor-news-mrt5184594175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में ब्लाकों में लगी ग्राम चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में ब्लाकों में लगी ग्राम चौपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में ब्लाकों में लगी ग्राम चौपाल
बिजनौर। प्रशासन ने नए साल के पहले दिन कई जगह ग्राम चौपालों कि आयोजन किया। ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सीडीओ केपी सिंह को किरतपुर ब्लाक की बेगमपुर शादी पंचायत में पुलिया क्षतिग्रस्त मिली। सड़कों पर गंदगी फैली थी।
शादीपुर बेगम की चौपाल में ग्रामीणों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, शौचालयों, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल आपूर्ति आदि विकास कार्यों की जानकारी ली गई है। निरीक्षण के दौरान पाया कि इंटर कॉलेज के सामने पुलिया टूटी थी। तालाब के किनारे कूड़े के ढेर लगे थे। सड़क पर गंदगी फैली थी। ग्रामीणों ने गांव के दो रास्तों की बदतर हालत को अधिकारियों के सामने रखा। कहा कि सालों से पानी निकासी के लिए बने नाले की सफाई नहीं हुई है। इस कारण जलभराव रहता है। लोगों को आने जाने में परेशानी रहती है। सीडीओ ने एडीओ को एक सप्ताह नाले की सफाई कराने की हिदायत दी। पाइप पेयजल योजना में पेयजल टंकी बनाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त स्योहारा, नहटोर, हल्दौर, जलीलपुर तथा कोतवाली ब्लाक के गांवों में चौपाल लगी। संबंधित सीडीओ ने समस्याओं को सुना। जल्द दूर करने का भरोसा दिया है।