फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Videography will be done to test the reality of plantation on the ground

धरातल पर पौधरोपण की हकीकत परखने को होगी वीडियोग्राफी

Tue, 05 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Videography will be done to test the reality of plantation on the ground
बिजनौर कलक्ट्रेट में वृक्षारोपण अभियान के कार्यों की समीक्षा करते नोडल अधिकारी मनीष चौहान व डीए - फोटो : BIJNOR
धरातल पर पौधरोपण की हकीकत परखने को होगी वीडियोग्राफी
विज्ञापन

बिजनौर। अभी तक निर्माण कार्यो की जियो टैगिंग होती रही है लेकिन पहली बार पौधरोपण में भी इसे अपनाया जाएगा। सिर्फ जियो टैगिंग ही नहीं बल्कि पौधरोपण की धरातल पर हकीकत परखने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। खुद डीएम ने पौधरोपण की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने इसे उत्सव के रुप में मनाने के निर्देश दिए। मंगलवार को रामपुर ठकरा में दुष्यंत वन में सबसे बड़ा पौधरोपण होगा। इसकी तैयारी की समीक्षा भी की गई।

सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए एनसीसी, एनएसएस, गंगा प्रहरी, युवक मंगल दल, प्रधान, ग्राम वासी आदि का सहयोग लिया जाये। रिकॉर्ड शत प्रतिशत रखा जाये। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान को उत्सव के रूप में मनाया जाये। सीडीओ पूर्ण बोरा ने कहा कि अभियान से संबंधित गति विधियों को ट्वीट भी किया जाए, इसके लिए हैशटैग भी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर ग्राम में एक नोडल बनाया गया है तथा सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पौधरोपण की जियो टैगिंग भी कराई जाएगी। जिला वन अधिकारी डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि जिले में 65 लाख पौधे लगाए जाने हैं। मंगलवार पांच जुलाई को ग्राम कादरपुर जसवंत (रामपुर ठकरा) में 16500 पौधो का रोपण किया जाएगा। इसके अलावा जनपद में करीब 14 हजार स्थलों पर करीब 46 लाख पौधे लगाए जाने हैं। वहीं छह जुलाई को पुलिस लाईन मे शकुंतला और शक्ति वन बनाया जाएगा। जिसमें करीब आठ हजार पौधे लगाए जाएंगे। सात जुलाई को विदुर कुटी में महात्मा विदुर वन विकसित करने के लिए पौधरोपण किया जाना है। इसके साथ ही स्कूल व कॉलेजों में बाल वन और युवा वन भी बनाये जाएंगे। कण्व ऋषि आश्रम में भरत बालवन भी बनाया जायेगा। इस दौरान एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एडीएम राजस्व अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed