फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Video calling will stop the arbitrariness of teachers

वीडियो कॉलिंग से लगेगी शिक्षकों की मनमानी पर रोक

Thu, 01 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Video calling will stop the arbitrariness of teachers
वीडियो कॉलिंग से लगेगी शिक्षकों की मनमानी पर रोक
विज्ञापन

धामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में संचालित 2119 विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं अब मनमानी नहीं कर सकेंगे। उन्हें हर हाल में समय पर स्कूल में पहुंचना होगा और बच्चों को मेहनत के साथ पढ़ाना होगा। लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने योजना बना ली है। विभाग की ओर से स्कूल समय में कभी भी और किसी भी समय वीडियो कॉलिंग कर शिक्षकों की लाइव लोकेशन ली जा सकती है।
धामपुर तहसील क्षेत्र में चार ब्लॉक धामपुर, नहटौर, बुढ़नपुर और अफजलगढ़ शामिल हैं। वहीं, जिले में कुल 2119 बेसिक स्कूलों में करीब दो लाख 40 हजार से ज्यादा बच्चे पंजीकृत हैं। क्षेत्र के कई गांवों के दिनेश कुमार, भारत सिंह, पुखराज सिंह, मितान सिंह, राधेश्याम सिंह, गौरव कुमार का कहना है कि सरकार की ओर सरकारी स्कूलों में भारी भरकम धनराशि खर्च करने के बाद भी शिक्षकों की मनमानी के कारण बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा नहीं मिल पा रही है। जिससे निजी क्षेत्र के स्कूलों की तुलना में बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ रहे हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी नगेंद्र सिंह का कहना है कि स्कूल समय में शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने को वीडियो कॉलिंग का प्लान शुरू कर दिया गया है। विभाग की ओर से धामपुर बीआरसी पर कंट्रोल रूम पिछले कई माह से चल रहा है, जिसमें चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मियों का काम सिर्फ औचक तरीके से ब्लॉक के किसी भी स्कूल के शिक्षक को वीडियो कॉल कर उनकी लोकेशन के बारे में रिपोर्ट सहित अवगत कराना है। वर्तमान में बेसिक स्कूलों के खुलने का समय सवेरे आठ बजे, अवकाश का समय अपराह्न दो बजे है। धामपुर ब्लॉक में कुल 184 स्कूलों में 16,500 बच्चे अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराना दायित्व : बीएसए
बीएसए जयकरन सिंह का कहना है कि जिले में भी कंट्रोल स्कूल चालू किया जा रहा है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे मनमानी करने वाले शिक्षकों पर पूरी निगरानी रखें। ऐसे शिक्षकों से वीडियो कॉल पर वार्ता कर रिकॉर्ड एकत्र करें। जिससे उनकी मनमानी को रोका जा सके। हम सभी का दायित्व सरकार के आदेश पर स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराना है। लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed