फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Victim files complaint at police station after being duped of Rs 2.89 lakh in the name of trading

Bijnor News: ट्रेडिंग के नाम पर 2.89 लाख रुपये की ठगी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

Thu, 02 Jul 2026 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Victim files complaint at police station after being duped of Rs 2.89 lakh in the name of trading
चांदपुर। ट्रेडिंग के माध्यम से अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगों ने एक युवक से 2 लाख 89 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने तथा रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला सरायरफी निवासी मोहम्मद उवैस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पास व्हाट्सएप के माध्यम से एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने ट्रेडिंग के जरिए अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया और एक बैंक खाते में निवेश के नाम पर दो लाख 89 हजार रुपये जमा कराने को कहा। उसने बताए गए बैंक खाते में 23 जून 2026 को आरटीजीएस के माध्यम से कुल 2.89 लाख रुपये जमा कर दिए। तब उसे अपने साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित बैंक खाते को तत्काल फ्रीज कराने, साइबर ठगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उसकी रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज हो गई है। साइबर सेल को प्राथमिकी भेजी गई है। साइबर रिपोर्ट व बैंक के सहयोग से विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed