फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lok Sabha Election 2024 : Veterans eyeing Nagina Lok Sabha seat

Mission 2024: यूपी में ये बनेगी हॉट सीट, हर पार्टी की इस पर नजर, दावेदारों में खरगे-साध्वी और आकाश के नाम आगे

Thu, 15 Feb 2024 07:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 15 Feb 2024 07:06 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : यूपी की यह लोकसभा सीट हॉट सीट बनती दिख रही है। भाजपा, सपा और बसपा इस सीट पर अपने दिग्गजों को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही हैं। भाजपा की दावेदार साध्वी प्राची तो बसपा से मायावती के भतीजे आकाश आनंद चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, कांग्रेस की तरफ से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे को भी इस सीट से चुनाव लड़ाने की चर्चा बनी हुई है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 : Veterans eyeing Nagina Lok Sabha seat
मल्लिकार्जुन खड़गे, साध्वी प्राची और आकाश आनंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वहीं बिजनौर जिले में नगीना लोकसभा सीट हॉट सीट बनने की ओर बढ़ रही है। सभी पार्टियों की ओर से दिग्गज इस सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे हैं। राजनीतिक खेमों में बड़े नामों की चर्चाएं हो रहीं हैं। फिर चाहे भाजपा हो, सपा हो या बसपा। हर ओर नगीना में जीत के समीकरण के लिए मजबूत नाम देखा जा रहा है।

विज्ञापन


2009 में पहली बार अस्तित्व में आई नगीना लोकसभा सीट के लिए अब तक हुए तीन चुनाव में सबसे पहले समाजवादी पार्टी से यशवीर सिंह धोबी, भाजपा से डॉक्टर यशवंत सिंह व वर्तमान में बसपा के गिरीश चंद्र सांसद हैं। प्रदेश की राजनीति में मजबूत दखल रखने वाली तीन प्रमुख पार्टियों का रिकॉर्ड इस सीट पर एक-एक से बराबर चल रहा है। एक तरफ प्रदेश व केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा की ओर से इस सीट पर फतह पाने के लिए फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची या किसी फिल्म स्टार को अपना प्रत्याशी बनाने की चर्चाएं स्थानीय राजनीतिक खेमों में चल रहीं हैं।

विज्ञापन

दूसरी तरफ पूर्व सांसद डॉक्टर यशवंत सिंह, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, भाजपा विधायक ओम कुमार व उनकी पत्नी शोभा रानी, रचना पाल, सचिन पाल वाल्मीकि, सेवानिवृत्त उप श्रम आयुक्त रोशन लाल, कांता कर्दम आदि का नाम भी प्रमुखता से चर्चा में चल रहा है। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो नगीना सीट पर दूसरी पार्टी के मजबूत अनुसूचित वर्ग के नेता भी भाजपा के संपर्क में हैं।

मायावती के भतीजे के नाम की भी हो रहीं चर्चाएं
बहुजन समाज पार्टी की तरफ से पार्टी सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद के भी नगीना सीट से किस्मत आजमाए जाने की चर्चा चल रही है। हालांकि, मौजूदा बसपा सांसद गिरीश चंद की दावेदारी भी कमजोर नहीं मानी जा रही। समाजवादी पार्टी से स्थानीय विधायक मनोज पारस की पत्नी नीलम पारस, पूर्व न्यायिक अधिकारी मनोज कुमार आदि का नाम प्रमुखता से चर्चा में है। कांग्रेस की तरफ से नगीना की दिग्गज नेता ओमवती की पुत्रवधू हैनरीता राजीव सिंह मजबूती से अपनी दावेदारी पेश कर रहीं हैं, जबकि हाल ही में नगीना सीट पर कांग्रेस की तरफ से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी उतारे जाने की चर्चा बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: गठबंधन प्रत्याशी से तय होगा पश्चिम की इस सीट का चुनावी समीकरण, सियासी हलचल हुई तेज

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद की ओर से भी तैयारी
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद नगीना सीट पर चुनाव की तैयारी में लंबे समय से जुटे हुए हैं। लगातार उनकी क्षेत्र में सभाएं, दौरे चल रहे हैं। पहले रालोद-सपा के गठबंधन से यह टिकट की तैयारी में थे। लेकिन रालोद के भाजपा की ओर जाने से समीकरण बदले हैं। राजनीतिक खेमों में चर्चाएं हैं कि चंद्रशेखर आजाद अब भी यहां से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि वह किसके टिकट पर लड़ेंगे, यह तय नहीं माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी ने RLD विधायकों से दिल्ली में की अहम बैठक, आंदोलन पर कहा- बातचीत हर समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed