फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vehicular traffic remained closed for two hours on the Kotawali river

कोटावाली नदी रपटे पर दो घंटे बंद रहा वाहनों का आवागमन

Mon, 01 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vehicular traffic remained closed for two hours on the Kotawali river
भागूवाला के कोटावाली नदी रपटे पर बढ़ा जलस्तर। - फोटो : NAZIBABAD
कोटावाली नदी रपटे पर दो घंटे बंद रहा वाहनों का आवागमन
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया। रविवार को कोटावाली नदी रपटे पर दो फीट पानी बहने से करीब दो घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा।

भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी रपटे पर रविवार को दोपहर करीब 12 बजे नदी उफान पर रही। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से कोटावाली नदी रपटे पर दो फीट से अधिक पानी चला। पानी के तेज बहाव को देखते हुए नदी रपटे के दोनों ओर तैनात पुलिसकर्मियों ने बड़े वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी। रोडवेज बसों में भी यात्रियों ने अपने गंतव्य जाने को घंटों इंतजार किया, जबकि दोपहिया वाहनों की आवाजाही कोटावाली नदी पर बने पुल से होती रही। भागूवाला चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नदी रपटे पर जलस्तर सामान्य होने पर करीब दो बजे के बाद पुलिसकर्मियों ने वाहनों का आवागमन शुरू कराया। उधर, भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी और कोठियारी नदी का जलस्तर बढ़ने पर दोनों नदियों के बीच बसे गांव पीतमगढ़ के ग्रामीणों का आवागमन भी ठप रहा। ग्रामीण अशोक, मुन्ने, धर्मपाल का कहना है कि बरसात में दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण अपने गांव में ही कैद हो जाते हैं। रविवार को भी दोनों नदियों को जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की आवाजाही कई घंटों तक बंद रहीं।

भागूवाला के कोटावाली नदी रपटे का जलस्तर सामान्य होने पर गुजरते वाहन।

भागूवाला के कोटावाली नदी रपटे का जलस्तर सामान्य होने पर गुजरते वाहन।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed