फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vehicle theft gang busted, three members caught

Bijnor News: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन सदस्य दबोचे

Sun, 22 Sep 2024 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Vehicle theft gang busted, three members caught
-पुलिस ने चोरों के पास से बरामद की पांच बाइक और एक स्कूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पुलिस ने शनिवार को दोपहिया वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य को दबोच लिया। फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पांच बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई।

एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी हेमेंद्र सिंह उर्फ छोटू पुत्र भोपाल सिंह निवासी पाठपुरा, हल्दौर, शैलब उर्फ सिद्धार्थ पुत्र लोकेंद्र सिंह निवासी अमाननगर, किरतपुर, अरूण कुमार पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी झलरी, कोतवाली शहर को चोरी की एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार को कौशल कुमार पुत्र शीशराम सिंह निवासी साकेत कॉलोनी की ओर से स्कूटी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की।
विज्ञापन

आरोपी हरिद्वार, मुजफ्फरनगर में चोरी के वाहन बेचते थे। बाइक नहीं बिकने पर नंबर प्लेट, रंग बदल दिया था। जिससे बाइक की पहचान न हो सके। फिलहाल अभी शिवम पुत्र तेजपाल निवासी आदोपुर, छोटू पुत्र राजवीर सिंह निवासी ज्ञान विहार काॅलोनी, रजत पुत्र चंदन निवासी रडावली, पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed