{"_id":"577bf6cb4f1c1b6f0c7fad1a","slug":"vehicle-gang-trased","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय वाहन चोर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय वाहन चोर दबोचे
अमर उजाला बिजनौर
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी एमएम बेग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बाइकों को लूटने और चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे दस बाइकें बरामद की हैं। यह गैंग यूपी के अलावा दिल्ली एवं पंजाब में घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गैंग से एक पिस्टल, औजार सहित कुछ अन्य सामान भी मिला है।
एसपी सिटी एमएम बेग के मुताबिक नूरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया पुलिस बल के साथ सोमवार रात चेकिंग पर निकले थे। इसी बीच, गांव आलमपुर के जंगल में बंद पड़े क्रेशर में बदमाशों की छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग की। पुलिस ने घेरकर चार बदमाशों को दबोच लिया।
पकड़े गए बदमाशों में वाराणसी जिले के थाना अलीनगर के गांव दरियापुर व हाल निवासी शिव मंदिर गली थाना मझौला मुरादाबाद विजय पुत्र बाबूलाल, चांदपुर थाने के गांव हातमपुर शेख निवासी रवि वाल्मीकि पुत्र जयप्रकाश, कालू पुत्र सददीक और चांदपुर के गोकलनगर निवासी अकरम पुत्र छोटे शामिल है।
विज्ञापन
बदमाशों का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। गैंग की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दस बाइक बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया गैंग वाहन लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। यह गैंग दिल्ली और पंजाब राज्यों के प्रमुख शहरों के अलावा गाजियाबाद, मुरादाबाद और बिजनौर मेें घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
गैंग के यह सदस्य चोरी के वाहनों को बेचने के लिए नूरपुर आए थे। पकड़े गए गैंग से पुलिस ने 32 बोर का एक पिस्टल, एक बंदूक, एक खुखरी, एक तमंचा और सात कारतूस बरामद किए हैं।