फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vegetable salesman dies in road accident

सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत

Sun, 22 Nov 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vegetable salesman dies in road accident
अफजलगढ़ के गांव भज्जावाला के उमेश का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़। धामपुर मार्ग द्वारिकेश शुगर मिल के पास ठेला लेकर घर लौट रहे सब्जी विक्रेता की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। काशीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

गांव भज्जावाला निवासी छत्रपाल सिंह ने बताया उनका भतीजा 32 वर्षीय उमेश ठेले पर सब्जी बेचने का कार्य करता था। शनिवार देर शाम वह अफजलगढ़ की ओर से सब्जी बेचकर घर लौट रहा था। जैसे ही द्वारिकेश शुगर मिल के थोड़ा आगे पहुंचा पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उसके ठेले में टक्कर मार दी। जिससे उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे उपचार के लिए काशीपुर ले गए। वहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ा है। कोतवाल नरेश कुमार ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं पीड़ित परिवार व गांव वालों का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन वाहन चालक को नहीं तलाश कर पाई है। उन्होंने शीघ्र आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। उपनिरीक्षक केपी सिंह ने शीघ्र जानकारी हासिल कर वाहन चालक की गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन गांव वालों को दिया है।

अफजलगढ़ के गांव भज्जावाला सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर विलाप करते परिजन।

अफजलगढ़ के गांव भज्जावाला सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर विलाप करते परिजन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed