{"_id":"57b9f3944f1c1bc315d4eda4","slug":"vasu-to-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"वासु के लिए आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वासु के लिए आंदोलन जारी
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
वासु की बरामदगी के लिए धरना देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर मेंं अगवा छात्र वासु का अब तक कुछ पता नहीं चला है। वासु के परिजनों ने उसकी बरामदगी न होने पर जनआंदोलन चलाने की बात कही है। उन्होंने 22 अगस्त को डीएम का घेराव करने व डीएम कार्यालय पर तालाबंदी करने की की चेतावनी दी है।
वासु की मां पुष्पा रानी ने बताया कि पुलिस या नेताओं ने उनको वासु की बरामदगी के लिए अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि वासु की बरामदगी के लिए अगर फिर भी उचित कार्रवाई नहीं की गई तो इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। अपील करके बिजनौर के स्कूल और कॉलेज बंद कराकर सभी अध्यापकों से धरने में शामिल होने की अपील की जाएगी।
रीता भुईयार ने कहा कि अगर शासन प्रशासन उनकी बात नहीं सुनेगा तो लखनऊ और दिल्ली जाकर हड़ताल की जाएगी। रविवार को क्रमिक अनशन पर वासु के पिता सुनील कुमार व मां पुष्पा, गुड्डी, अनीता व सविता तथा धरने पर शकुंतला भुईयार, ललिता, रामौतार, विपिन सैनी, छत्रपाल, ब्रह्मपाल, ओंकार प्रजापति, चंद्रभान, मोहनलाल, सर्वेश रानी, धूम सिंह, सुदेश, रविंद्र भारती, पवन कुमार, देवेंद्र कुमार, भोपाल भुईयार, सुनीता, नेहा, पारूल, सपना आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
भाकियू ने भी वासु को बरामद करने के लिए क्रमिक अनशन पर बैठे उसके परिजनों का समर्थन किया है। जिला महासचिव दिगंबर सिंह, दिनेश कुमार, अजय कुमार, नरदेव सिंह ने कहा कि वासु को बरामद कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बात की जाएगी।
वासु के खुद चले जाने के ज्यादा चांस: एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक वासु को बरामद करने के लिए पुलिस की टीम लगी है। वासु के खुद कहीं चले जाने के ज्यादा चांस लग रहे हैं। किसी बच्चे का अपहरण कर इतने दिन तक अपने पास नहीं रखा जाता है। कोई अगर खुद किसी को बिना बताए कहीं चला जाए तो ढूंढना मुश्किल है।