{"_id":"6001df1c8ebc3e327b7b781b","slug":"vaccination-will-be-done-today-vaccine-reached-the-centers-bijnor-news-mrt520720062","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा टीकाकरण, केंद्रों पर पहुंची वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा टीकाकरण, केंद्रों पर पहुंची वैक्सीन
विज्ञापन
बिजनौर में विकास भवन में कोराना वैक्सीन टीकाकरण के बारे में जानकारी देते डीएम रमाकांत पांडेय।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज होगा टीकाकरण, केंद्रों पर पहुंची वैक्सीन
बिजनौर। जनपद में आज से कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत होगी। इसके लिए जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना और स्योहारा का चयन किया गया है। बृहस्पतिवार रात शासन ने जिले को 17 हजार 390 कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप उपलब्ध करा दी है। शुक्रवार को इन चारों अस्पतालों में कड़ी सुरक्षा के बीच वैक्सीन पहुंचाई गई। प्रत्येक अस्पताल में 16 जनवरी को (आज) चारों सेंटरों पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों सहित 400 स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। शुरुआत में इसके लिए हर अस्पताल को दस प्रतिशत अतिरिक्त डोज भेजी जाएंगी। प्रथम चरण में जिले भर के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में काम करने वाले अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा 14 हजार 500 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। फिलहाल तीनों कोल्ड चेन पर 24 घंटे पुलिस का पहरा रहेगा।
कोरोना की वैक्सीन के इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गई हैं। शासन ने 16 जनवरी से शुरू होने वाले अब तक के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए वैक्सीन की पहली खेप बृहस्पतिवार रात 08:33 बजे जिला मुख्यालय पर पहुंचा दी है। वैक्सीन के लिए निर्धारित तापमान दो से आठ डिग्री रखने के लिए शासन ने करीब दो माह पहले 350 लीटर क्षमता के तीन डीज फ्रीजर उपलब्ध कराए थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अनुसार फिलहाल शासन ने जनपद के 14500 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित करने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट पुणे द्वारा निर्मित करीब 17390 कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध कराई हैं। इस टीकाकरण के लिए पूर्व में ही लगभग आठ लाख 36 हजार सीरिंज उपलब्ध कराई गईं थी, जो सभी सरकारी अस्पतालों को भेजी जा चुकी हैं।
जनपद में हैं कुल 147 टीकाकरण केंद्र
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अनुसार वैसे तो जिले में कुल 147 टीकाकरण केंद्र स्थापित हैं। वैक्सीन को निर्धारित तापमान दो से आठ डिग्री पर सुरक्षित रखने के लिए जनपद में 16 कोल्ड चेन बनाई गई हैं। फिलहाल शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना और स्योहारा को ही टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। बाद में जैसे जैसे शासन के निर्देश प्राप्त होंगे, उन्हीं के अनुरूप टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
चारों अस्पतालों को भेजी गई वैक्सीन
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि टीकाकरण के लिए चयनित चारों अस्पतालों को वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। सीएमओ, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसके निगम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार आदि अधिकारियों ने सीएमओ कार्यालय स्थित कोल्ड चेन से वैक्सीन वाहन को रवाना किया। वैक्सीन वाहन के साथ एसीएमओ डॉ. शैलेश जैन के नेतृत्व में एक दरोगा और दो पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए दूसरी गाड़ी में भेजे गए। वैक्सीन के सही रखरखाव और टीकाकरण के संबंध में वहां पर की गई व्यवस्थाओं का सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने स्योहारा और नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन पहुंचने पर फूलों की वर्षा से स्वागत करते ?- फोटो : BIJNOR

ननगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन टीकाकरण की तैयारियों का निरीक्षण करते एसीएमओ ड?- फोटो : BIJNOR