फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vaccination of teenagers will start in the district from today

जिले में आज से शुरू होगा किशोरों का टीकाकरण

Sun, 02 Jan 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of teenagers will start in the district from today
जिले में आज से शुरू होगा किशोरों का टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार (आज) से जिले में 15 से 18 साल तक के किशोरों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए पहले दिन 32 सत्र लगाए जाएंगे। किशोरों को केवल कोवैक्सीन की डोज ही लगाई जाएगी। बूस्टर डोज का अभियान दस जनवरी से शुरू होगा।
जिले में टीकाकरण के लिए लगातार अभियान चल रहा है। 15 से 18 साल के किशोरों को टीकाकरण की हरी झंडी केंद्र सरकार ने दे दी है। जिले में करीब दो लाख 58 हजार किशोरों को टीकाकरण के लिए चुना गया है। इसके अलावा 69 हजार से अधिक बीमार लोगों को बूस्टर डोज भी लगाई जाएगी। किशोरों का टीकाकरण सोमवार से शुरू हो जाएगा, इन्हें केवल कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी। पहले दिन 32 सत्र लगाए जाएंगे। सभी सीएचसी, पीएचसी व अन्य केंद्रों पर सत्र लगाए जाएंगे। ये सत्र नियमित सत्र में लगने वाले भवनों के साथ ही चलेंगे, लेकिन टीकाकरण की व्यवस्था अलग रहेगी। बूस्टर डोज लगाने का अभियान इसके बाद शुरू होगा। टीकाकरण अभियान से जुड़े डॉ. जेपी सिंह के अनुसार गाइडलाइन के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन के साथ मौके पर भी होगा पंजीकरण : सीएमओ
सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि सोमवार से 15 से 18 साल वालों का टीकाकरण होगा। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व मौके पर जाकर पंजीकरण, दोनों व्यवस्था रहेंगी। इसके लिए बच्चों का आधार कार्ड, बैंक पासबुक या शासन द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, विद्यालयों द्वारा जारी परिचय पत्र मान्य होंगे। उन्होंने अभिभावकों से 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed