{"_id":"61d4925b4d04cd6f4b05a910","slug":"vaccination-is-saving-corona-patients-from-serious-infection-bijnor-news-mrt57212010","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण बचा रहा कोरोना मरीजों को गंभीर संक्रमण से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण बचा रहा कोरोना मरीजों को गंभीर संक्रमण से
विज्ञापन
बिजनौर में जिला अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाता किशोर।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले में एक सप्ताह में मिले कोरोना के सभी दस मरीजों ने टीकाकरण कराया हुआ था लेकिन किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। सभी की तबीयत इतनी सामान्य थी कि उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत महसूस नहीं की गई। सभी को होम आइसोलेट ही किया गया। माना जा रहा है कि वैक्सीन की वजह से इनमे कोई गंभीर लक्षण नहीं मिला है और उनकी जान बच गई।
कोरोना फिर एक बार धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। एक सप्ताह में जिले में करीब दस मरीज मिल चुके हैं। इनमेें से दो मरीज बाहर रह रहे हैं जबकि बाकी यहीं पर हैं। किसी ने बाहर जाने के लिए तो किसी ने किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर जांच कराई थी। जांच में संक्रमित मिले व्यक्ति पूरी तरह लक्षण रहित मिल रहे हैं। एक दो मरीज के सिर में ही हल्का दर्द हुआ था। दुबई से लौटे व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने पर उसे अस्पताल में रखा गया था। वह ब्लड प्रेशर का मरीज था, इसके बाद भी उसकी तबीयत सामान्य ही रही और उसका कोरोना से जुड़ा कोई का कोई उपचार नहीं किया गया। खास बात यह थी कि इन सभी ने कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हुईं थीं। दोनों डोज लगने के बाद भी ये लोग संक्रमित तो हो गए लेकिन इनमें कोई लक्षण नहीं आया और न ही इनमें स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी ही सामने आई।
एसीएमओ डॉ.देवीदास ने बताया कि सभी कोरोना मरीजों का टीकाकरण पहले ही हो चुका है। वैक्सीन की वजह से ही इन लोगों को कोई गंभीर समस्या नहीं आई है। सभी अपना टीकाकरण कराएं ओर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहें।
विज्ञापन
-----
19 हजार लोगों ने टीकाकरण से किया इंकार
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन अपना काम कर रही है, इसके बाद भी काफी लोग टीकाकरण कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जिले में 19 हजार से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिन्होंने टीकाकरण कराने से इंकार कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग इन लोगों की काउंसलिंग कराने में लगा है।
---